सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga Protocol Training Camp organized

Gurugram News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Yoga Protocol Training Camp organized
विज्ञापन
50 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सुबह 6 बजे शुरू हुआ अभ्यास सत्र
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार सुबह विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक खिलाड़ियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। खिलाड़ियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षक अजीत सोलंकी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, ताकि प्रतिभागी सही तरीके से योगाभ्यास कर सकें। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed