सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions to expedite the disposal of Ghazipur landfill

Delhi NCR News: गाजीपुर लैंडफिल के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-उप महापौर मोनिका पंत ने किया निरीक्षण, बायो-माइनिंग और पर्यावरण सुधार कार्यों की समीक्षा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत चल रहे विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने शनिवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां चल रहे कचरा निस्तारण और पर्यावरणीय सुधार कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्य शर्मा, डेम्स समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर और शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन के कई पार्षद मौजूद रहे।

निरीक्षण में जनप्रतिनिधियों ने लैंडफिल साइट पर चल रही बायो-माइनिंग प्रक्रिया, पुराने कचरे के निस्तारण और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कचरा प्रसंस्करण की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी। उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गाजीपुर लैंडफिल साइट के समाधान से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण निगम की प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इन क्षेत्रों में प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। गाजीपुर लैंडफिल का वैज्ञानिक और स्थायी समाधान निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में है, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्य शर्मा ने कहा कि लैंडफिल साइट पर चल रहे कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। निगम का उद्देश्य पुराने कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण करने के साथ-साथ भविष्य के लिए बेहतर कचरा प्रबंधन व्यवस्था विकसित करना भी है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। नगर निगम के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 से 12 जून तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 7 से 12 जून के बीच चार-स्तरीय कचरा पृथक्करण, घरेलू कम्पोस्टिंग, वृक्षारोपण और स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed