{"_id":"57c5c7e24f1c1b19472cb188","slug":"jammu-and-kashmir-s-former-chief-minister-omar-abdullah-s-divorce-petition-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल से तलाक याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल से तलाक याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पायल अब्दुला और उमर अब्दुल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तलाक याचिका शनिवार को जिला अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि शादी पूरी तरह टूट चुकी है, याची यह साबित करने में नाकाम रहा है। उमर अब्दुल्ला ने अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक के लिए याचिका दायर की थी।
Trending Videos
बता दें कि कुछ दिन पहले कोर्ट के आदेश के बाद पायल अब्दुल्ला से सरकारी आवास खाली करवा लिया गया था। पटियाला हाउस अदालत के प्रधान न्यायाधीश अरुण कुमार आर्या ने उमर अब्दुल्ला की याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने क्रूरता व छोड़ देने के आरोप लगाए थे लेकिन वह इसे साबित करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि साक्ष्य यहां तक दिखाते हैं कि तलाक याचिका दाखिल होने तक दोनों लगातार संपर्क में थे। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे लगे कि हालात ऐसे थे कि याची तलाक लेने के लिए मजबूर हो जाए।