सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping a child

Delhi NCR News: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में 24 जनवरी, 2022 को हुई थी वारदात
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो-द्वितीय) की कोर्ट ने बच्ची(10 साल) से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कठिन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का दंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अर्थदंड में से 40 हजार रुपये पीड़िता को दिया जाएगा।

पीड़िता की मां ने 29 जनवरी, 2022 को थान सेक्टर-58 में शिकायत की थी कि 24 जनवरी, 2022 को उनकी बेटी घर में अकेली थी। उसी दाैरान बजे पड़ोसी अबसार आलम, निवासी संतपुर नौतन, जिला पश्चिम चम्पारण, बिहार ने उनकी बेटी को अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि वारदात के 4-5 दिन बाद तक बेटी गुमसुम रही। बार-बार पूछने पर उसने बताया कि अबसार ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर दिखाया चाकू का डर
शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में पीड़ित पक्ष की तरफ से छह गवाह पेश हुए। इनमें पीड़िता और उसकी मां भी शामिल रहीं। पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि वह खेलने के लिए घर से अकेले निकली थी तभी पड़ोस के अंकल ने कमरे में खींच लिया और उसके साथ गलत काम किया। शोर मचाने पर मुंह बंद कर दिया और चाकू निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed