सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD launches special cleanliness drive to mark 12 years of the Central Government

Delhi NCR News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एमसीडी का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर एमसीडी ने शुक्रवार को राजधानी के सभी 12 जोनों में विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 20 जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को और मजबूत बनाना है।
पश्चिमी जोन में हरी नगर के विधायक श्याम शर्मा को अभियान का संयोजक बनाया गया। पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत की मौजूदगी में सुभाष नगर के प्रयोग विहार से अभियान की शुरुआत हुई। उसके बाद बेरीवाला बाग और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सफाई, कचरा हटाने और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। नजफगढ़ जोन में पालम विधानसभा क्षेत्र के रामफल चौक पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विधायक कुलदीप सोलंकी शामिल हुए। शाहदरा दक्षिण जोन में पश्चिम विनोद नगर स्थित अहिल्याबाई होल्कर पार्क में विधायक रवि नेगी की मौजूदगी में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा उत्तर जोन में लोनी रोड, शाहदरा और यमुना विहार क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें पार्षद प्रमोद गुप्ता और रीना माहेश्वरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। दक्षिणी जोन के एकता कैंप में आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा की उपस्थिति में अभियान आयोजित हुआ, जबकि सिविल लाइंस जोन में नाथूपुरा और बुराड़ी क्षेत्रों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

रोहिणी जोन में राजा विहार, वीर सावरकर पार्क, सेक्टर-7 स्थित डीएवी स्कूल, बुध विहार, अटल चौक विजय विहार, सेक्टर-24, महादेव पार्क और सेक्टर-16 सहित कई स्थानों पर सफाई गतिविधियां संचालित की गईं। इसके अलावा करोल बाग, नरेला, सिटी एसपी, सेंट्रल और केशवपुरम जोन में भी विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed