{"_id":"60b930dc8ebc3e9a23596536","slug":"1-22-lakh-people-withdrew-242-crores-from-pf-during-the-corona-period-noida-news-noi585343364","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में 1.22 लाख लोगों ने पीएफ से निकाले 242 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में 1.22 लाख लोगों ने पीएफ से निकाले 242 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा। शहर में आम्रपाली के खरीदार आशीष श्रीवास्तव को कोरोना काल में पैसे की तंगी हो गई। ऐसे में उन्होंने भविष्य निधि (पीएफ) विभाग का सहारा लिया। वहां से कोविड एडवांस के लिए आवेदन कर तीन माह का वेतन निकाल लिया। वहीं, सिलिकॉन सिटी में रहने वाले संजय ग्रोवर ने भी पीएफ विभाग के कोविड एडवांस नियम का सहारा लेते हुए पैसे निकाले हैं। इसी तरह से अप्रैल 2020 से मई 2021 तक जिले के 1.22 लाख लोगों ने कोविड एडवांस के मद में पीएफ से 242 करोड़ रुपये की राशि निकाली है। वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर और 2021 में दूसरी लहर ने आर्थिक तौर पर लोगों की कमर तोड़ दी है।
एक ओर बीमारी तो दूसरी ओर नौकरी पर छाए संकट ने लोगों को खासा परेशान किया। जब आर्थिक हालत खराब होने लगी और जमा पूंजी खत्म हो गई तो लोगों ने पीएफ के पैसे की ओर रुख किया। भविष्य निधि विभाग की ओर से भी कोविड एडवांस का विकल्प दिया गया था। यहां आवेदन करने के बाद उनको पैसे मिल गए। इन पैसों से लोगों को खासी मदद मिली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन्होंने भी कोविड एडवांस के मद में आवेदन किया, उनको तीन माह का वेतन दिया गया। इस मद में केवल 15 हजार रुपये प्रति माह की दर से आवेदकों को 45 हजार रुपये कोविड एडवांस के तौर पर मिले।
दूसरी बार भी निकाल सकते हैं पैसे
अधिकारियों ने बताया कि बीते सप्ताह कोविड एडवांस के मद में एक और मौका दिया गया है। इसमें एक बार पैसे निकाल चुका व्यक्ति दूसरी बार भी पैसे निकाल सकता है। कई लोगों ने इस बात को सामने रखा था कि कोविड एडवांस के मद में जो राशि मिली है, वह काफी कम है। इसे देखते हुए विभाग ने सेकेंड एडवांस का विकल्प दिया। इसमें भी वह तीन माह का वेतन यानी 45 हजार रुपये की राशि निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी लहर में 18165 लोगों ने लिया लाभ
विभागीय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में एक अप्रैल 2021 से 2 जून तक 18165 लोगों ने कोविड एडवांस के मद में राशि के लिए आवेदन किया। पीएफ डिपार्टमेंट की ओर से उनको 33 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। यह वर्तमान वित्त वर्ष का आंकड़ा है।
शादी के लिए निकाले पैसे इलाज में खर्च
सेक्टर-25 के अमरजीत सिंह ने बेटी की शादी के लिए पांच लाख रुपये पीएफ से निकाले थे, लेकिन परिवार के छह सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए। ऐसे में शादी कैंसल करनी पड़ी। वहीं, इसी राशि में से कुछ पैसे परिजनों के इलाज में खर्च करने पड़े।
कोविड एडवांस के मद में अप्रैल 2020 से अब तक 242 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसके लिए किसी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं है। तीन माह के वेतन या कुल पीएफ की 75 प्रतिशत राशि में जो भी कम रही, वह दी गई है।
- सुशांत कांडवाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2