सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80 की उम्र में साइकिल से 500 किमी का सफर तय कर किए दर्शन

80 की उम्र में साइकिल से 500 किमी का सफर तय कर किए दर्शन

Updated Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
80 की उम्र में साइकिल से 500 किमी का सफर तय कर किए दर्शन
विज्ञापन
खबर की फोटो जेन में देव किशन नाम से है।
Trending Videos

-----
80 की उम्र में साइकिल से 500
किमी का सफर तय कर किए दर्शन
- रास्ते में जहां भी रुके, लोगों को पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
जयपुर। राजस्थान के जयपुर शहर में एक बुजुर्ग सैकड़ों किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करके बाबा के दरबार पहुंचा, यह हौसला जिसने भी देखा वह दंग रह गया। 80 वर्षीय बुजुर्ग देव किशन ने जयपुर से जैसलमेर के रामदेवरा तक का सफर साइकिल से पूरा किया। देव किशन बाबा रामदेव के भक्त हैं और उन्होंने उम्र के इस पड़ाव में जयपुर से रामदेवरा तक साइकिल से सफर करने का बड़ा फैसला किया।
देव किशन का कहना है कि जयपुर से रामदेवरा की दूरी करीब 500 किमी है। यह सफर उन्होंने सात दिन में पूरा किया। वे सफर के दौरान रास्ते में जहां भी रुके, लोगों को पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं का पर्यावरण की सुरक्षा के लिए साइकिल का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि साइकिल चलाना सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed