{"_id":"6a16e64c2a5b6a67ac06841f","slug":"fdgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95901-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रामीणों के लिए बस आई राहत बनकर, ऑटो चालक नहीं लेने दे रहें सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रामीणों के लिए बस आई राहत बनकर, ऑटो चालक नहीं लेने दे रहें सवारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीण सेवा के तहत चली बस, सवारियां लेने में ऑटो चालक कर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-151 मेट्रो स्टेशन और तिगरी गांव में ऑटो चालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। यहां पहुंचने वाली ग्रामीण बस सेवा को सवारियां लेने से रोका जा रहा है। बस ऑपरेटर ने इस मामले की शिकायत रोडवेज अधिकारियों से की है, जिसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत निजी बस ऑपरेटरों को गांवों से जिला मुख्यालय तक बस संचालन की अनुमति दी गई है। इस योजना में परमिट की आवश्यकता नहीं होती और रोडवेज में पांच हजार रुपये जमा कर बस संचालन शुरू किया जा सकता है। जिले में फिलहाल इस योजना के तहत केवल एक बस का संचालन शुरू हुआ है। यह बस नोएडा के सेक्टर-151 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी गांव तक चलाई जा रही है। दोनों स्थानों पर दिन भर और देर रात तक ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि बस पहुंचने पर ऑटो चालक उसे खड़ा नहीं होने देते और कई बार चालक के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रोजाना हो रहे विवाद से परेशान होकर निजी बस ऑपरेटर ने ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम से शिकायत की है।
बस संचालन में बाधा डाल रहे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। रोडवेज अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम राजेश वर्मा ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा के संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos