{"_id":"6a15ca665e6e9dadbc0f393a","slug":"sector-52-51-skywalk-work-targeted-to-be-completed-by-june-25-noida-news-c-1-noi1095-4326082-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-52-51 स्काईवॉक का काम 25 जून तक पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-52-51 स्काईवॉक का काम 25 जून तक पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राधिकरण में हुई परियोजना की समीक्षा, काम न पूरा होने पर निर्माण एजेंसी व इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ब्लू लाइन के सेक्टर-52 व एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच बनकर तैयार स्काईवॉक में रास्तों से जोड़ने का काम 25 जून तक पूरा कराने का लक्ष्य नोएडा प्राधिकरण ने रखा है। परियोजना में यह 10 वीं डेडलाइन मंगलवार को तय की गई है। समीक्षा में काम में देरी पर प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही 25 जून तक स्काईवॉक संचालन के लिए न तैयार होने पर निर्माण एजेंसी व इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जीएम ने वर्क सर्कल-3 का प्रभार मंगलवार से संभालने वाले वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा को काम तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं।
जून-2023 में इस स्काईवॉक का निर्माण शुरू होने के साथ 5 महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया था। लेकिन इसके बाद काम पूरा होने की 9 तारीखें खाली गुजर चुकी हैं। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर स्काईवॉक जहां पर जोड़ा गया था उसके रास्ते में आई स्टेशन बिल्डिंग की बीम को नहीं हटवाया जाएगा। वहां से स्काईवॉक दाहिने तरफ मोड़कर फिर बाएं मोड़कर स्टेशन में जोड़ दिया जाएगा। वहीं सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की तरफ अभी तक गेट नंबर-2 की तरफ ऊपर की तरफ स्काईवॉक को जोड़ा जाना था। यहां पर आई बीम नीचे होने की वजह से समाधान निकल गया था लेकिन मेट्रो स्टेशन परिसर के अंदर का कॉरीडोर संकरा पड़ रहा था। इसलिए यह निर्णय हुआ है कि स्काईवॉक को और आगे बढ़ाया जाए। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 के लिए बने एफओबी में स्काईवॉक को जोड़ दिया जाएगा। यह एफओबी सेक्टर-71 अंडरपास को पार कर सेक्टर-52 की तरफ जाकर उतरता है। परियोजना की आगे लागत 33.50 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Trending Videos