{"_id":"6a1715579e91fd79f00c8915","slug":"sfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4330331-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा व यमुना में भी चलेंगी सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा व यमुना में भी चलेंगी सिटी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा व यमुना में भी चलेंगी सिटी बसें
-मुख्यमंत्री ने जून में बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए, तीनों प्राधिकरण एक साथ आगे बढ़ाएंगे तैयारी
-नोएडा में 50, ग्रेनो और यमुना में 25-25 इलेक्ट्रिक एसी बसों के संचालन की योजना, परिवहन निगम करेगा संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा में सिटी बसें चलाने की योजना को औद्योगिक विकास विभाग ने ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी विस्तार देने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 100 बसें तीनों प्राधिकरण क्षेत्र में चलेंगी जिनमें 50 नोएडा, 25-25 ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए होंगी। इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम करेगा। अब तीनों प्राधिकरण संयुक्त रूप से परिवहन निगम के साथ एमओयू करेंगे। बसों की संख्या के अनुपात में किराये और खर्च के बीच के अंतर (वीजीएफ) का भुगतान भी तीनों प्राधिकरण स्तर से होगा।
बुधवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सिटी बस परियोजना की तैयारी पर जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने पर नोएडा से सार्वजनिक परिवहन की जरूरत होगी। इसके द्ष्टिगत परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने सिटी बस परियोजना के प्रस्तावित किराया व जून से संचालन शुरू करने की तैयारी की जानकारी दी। नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सिटी बस संचालन के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में भी तीनों प्राधिकरण की ऑनलाइन बैठक हुई। नोएडा प्राधिकरण ने यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सिटी बस संचालन के लिए एमओयू साइन करने को नोडल अधिकारी नामित करने का पत्र भेज दिया है।
Trending Videos