सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic diversion today on Bakrid

Noida News: बकरीद पर आज ट्रैफिक डायवर्जन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion today on Bakrid
विज्ञापन
नोएडा। बकरीद मौके पर बृहस्पतिवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास डायवर्जन लागू रहेगा। नमाज के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए सुबह 5 बजे से 11 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे रूट से सफर करना होगा। डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने बताया कि सबसे अधिक प्रभाव सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहेगा। यहां गोलचक्कर चौक, संदीप पेपर मिल, हरौला चौक, बांस बल्ली मार्केट तिराहा, सेक्टर-8,10, 11, 12 चौक, झुंडपुरा चौक और सेक्टर-6 पुलिस चौकी तिराहे के आसपास जरूरत के अनुसार यातायात रोका या डायवर्ट किया जाएगा। झुंडपुरा चौक से गोलचक्कर चौक की ओर आने वाले वाहनों को स्टेडियम चौराहा और रजनीगंधा चौक होकर भेजा जाएगा। वहीं गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से झुंडपुरा की ओर जाने वाले वाहन रजनीगंधा चौक और स्टेडियम चौक से होकर निकल सकेंगे। सेक्टर-30 स्थित निठारी मस्जिद के आसपास भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। इसके अलावा सूरजपुर मस्जिद के पास भी नमाज के दौरान यातायात डायवर्ट रहेगा। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed