बड़ी खबरः इन ट्रेनों में नहीं लगेगा बढ़ा हुआ किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल किराया बढ़ने से परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ने कुछ खास ट्रेनों में बढ़ा हुआ किराया न वसूलने की घोषणा की है।
रेलवे ने अपने ही नियम में फेरबदल करते हुए सर्कुलर जारी कर कहा है कि प्रीमियम ट्रेन से यात्रा करने पर बढ़े हुए किराये के हिसाब से चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
यानि अगर आप प्रीमियम ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आपको हाल ही में 14 फीसदी से ज्यादा बढ़े रेल किराये नहीं चुकाने पड़ेंगे।
क्या है ये प्रीमियम ट्रेन?
जिन रूटों पर यात्रियों की भीड़ अधिक होती, रेलवे उन पर खासतौर पर चलाई जाने वाली 'प्रीमियम ट्रेन' शुरू करती है। इनके टिकट केवल ऑनलाइन बुक कराए जाते हैं। टिकटों की बुकिंग की अवधि 15 दिन की होती है।
इनमें वेटिंग टिकट उपलब्ध नहीं होते हैं, न ही किसी तरह का कोटा होता है। राजधानी ट्रेनों की तरह ही इनमें भी कैटरिंग की सुविधा होती है।
लेकिन इसके टिकटों का भाव हवाई जहाज के टिकट मूल्य की तर्ज पर बढ़ता है। यानि इनके टिकटों के भाव तय नहीं होते हैं। सीट तो कंफर्म होती है, लेकिन जैसे-जैसे सीटें भरती जाती हैं, वैसे-वैसे किराया किराया बढ़ता जाता है।
इन रूटों पर चल रही हैं प्रीमियम ट्रेनें
रेलवे उन्हीं रूटों पर प्रीमियम ट्रेनें चलाता है, जिन पर यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। इनमें प्रमुख रूप से अहमदाबाद- दिल्ली, वाराणसी- मुंबई, गोरखपुर- मुंबई, दिल्ली- मुंबई, जम्मूतवी- दिल्ली, मुंबई सेंट्रल- दिल्ली।
इसके अलावा मुंबई- जयपुर, नई दिल्ली- पटना कानपुर सेंट्रल- जम्मूतवी, कामख्या- नई दिल्ली, सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम, सूरत- छपरा, सिकंदराबाद- नई दिल्ली, पटना- बेंगलुरू कैंटोनमेंट, भुवनेश्वर- यशवंतपुर।
साथ ही सूरत- पटना, अमृतसर- नांदेड, हावड़ा- यशवंतपुर, नई दिल्ली- बरौनी, तिरुवनंतपुरम- हजरत निजामुद्दीन, पुणे- हजरत निजामुद्दीन, सिकंदराबाद- पटना, सिकंदराबाद- हजरत निजामुद्दीन और कामख्या- बेंगलुरू।
इनको भी नहीं देना पड़ेगा बढ़ा किराया
रेलवे ने सीजन टिकट पास वालों को बड़ी राहत दी गई है। इसी तरह यदि आपने मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक सीजन टिकट लिया है तो यात्रा करते समय अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रेलवे के इस फैसले से दैनिक यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। जिन लोगों के पास इस तरह के पास हैं, उन्हें बढ़ा हुआ किराया नहीं देना होगा।
दिल्ली के स्टेशनों से लाखों लोग गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, मेरठ सिटी, पानीपत और कोशीकलां तक रोजाना आवागमन करते हैं।