सत्येंद्र जैन ने आयकर विभाग के समन को बताया साजिश, कहा नहीं किया गलत काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि आयकर विभाग का समन मेरे खिलाफ साजिश है। मैंने 2007 से 2012 तक जो भी निवेश किए हैं सब रिटर्न फाइल में दिखाए हैं।
कोई गलत काम नहीं किया। जहां तक कंपनी रजिस्ट्रेशन और उस पते पर कंपनी नहीं मिलने की बात कह रहे हैं तो कंपनी तो कहीं भी रजिस्टर कराई जा सकती है।
जैन कहते हैं, मुझे आयकर विभाग ने गवाह के तौर पर बुलाया है, लेकिन बाहर रिपोर्ट है कि सवाल क्या-क्या पूछे जाएंगे, ये सब साजिश नहीं तो क्या है? आखिर यह सूचना कहां से आ रही है, मॉनिटरिंग कौन कर रहा है?
'2013 में मैंने इन कंपनियों से इस्तीफा दे दिया था'
आयकर विभाग ने कोलकाता आधारित कंपनियों के रिटर्न में नाम सामने आने को लेकर 4 अक्तूबर को चार साल की रिटर्न सूचना के साथ सत्येंद्र जैन से पेश होने को कहा है।
सत्येंद्र जैन ने फिर बुधवार को दोहराया कि जुलाई, 2013 में मैंने इन कंपनियों से इस्तीफा दे दिया था। फिर मेरा नाम बार-बार उछाला जा रहा है। एक समन घर पर आया, एक ऑफिस में और दो डाक से आ चुका है। सब जानते हैं, साजिश है। सभी मसलों का खुलासा मुख्यमंत्री शुक्रवार को विधानसभा सत्र में करेंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि फर्जी मुकदमों को लेकर विधानसभा सत्र में बड़ा खुलासा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बुधवार को भी यह बात दोहराई कि बड़ा खुलासा होगा। हालांकि यह नहीं बताया कि भाजपा या कांग्रेस से जुड़ा मामला है या फिर क्या है?