सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three teenagers drowned in yamuna khadar two died one rescue

बुझ गए दो घरों के चिराग: यमुना खादर में नहाने गए तीन किशोर डूबे, कार्तिक और अनिकेत की मौत, एक को बचाया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12.25 बजे सूचना मिली थी कि न्यू उस्मानपुर दोस्ता पुश्ता, यमुना खादर में तीन बच्चे डूब गए हैं। सूचना के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। 

three teenagers drowned in yamuna khadar two died one rescue
मृतक कार्तिक और अनिकेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार दोपहर यमुना खादर में भरे गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई जबकि एक किशोर को डूबते हुए बचा लिया गया। मृतकों की शिनाख्त कार्तिक उर्फ जानू (14) और अनिकेत उर्फ वासु (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस हादसे में बाल-बाल बचे तीसरे किशोर अंश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। तीनों ही लड़के अपने-अपने घरों पर घूमने जाने की बात कर निकले हैं। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


 

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12.25 बजे सूचना मिली थी कि न्यू उस्मानपुर दोस्ता पुश्ता, यमुना खादर में तीन बच्चे डूब गए हैं। सूचना के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि लोकल लोगों ने एक किशोर अंश (13) को बचा दिया था जबकि पानी में कार्तिक उर्फ जानू और अनिकेत उर्फ वासु डूब गए हैं। कुछ ही देर बाद दोनों किशोरों के शवों को पानी से निकालकर नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान शास्त्री पार्क थाना पुलिस को पता चला कि तीनों ही किशोर उस्मानपुर नगर निगम फ्लैट के रहने वाले थे। पिछले दिनों यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से खादर एरिया में बने छोटे-छोटे तलाबों में पानी भर गया था। यहां कई जगह गहरा पानी भी है। अक्सर बच्चे यहां आकर नहाते हैं। मंगलवार को तीनों किशोर इसी पानी में नहाने आए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद अनिकेत और कार्तिक के परिजन वहां पहुंच गए। दोनों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।

विज्ञापन

उस्मानपुर एमसीडी फ्लैट में कोहराम, दो किशोरों की मौत से परिजनों का बुरा हाल
तीनों ही किशोर उस्मानपुर के एमसीडी फ्लैट में रहते थे। कार्तिक के परिवार में मां पूनम, तीन भाई बादल, अम्मू व कल्लू हैं। करीब 12 साल पहले कार्तिक के पिता बिल्लू की मौत हो गई थी। इसकी मां नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। कार्तिक शास्त्री पार्क स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्र था। कार्तिक, अनिकेत और अंश अच्छे दोस्त थे। सुबह के समय तीनों अपने-अपने घरों में यमुना खादर घूमने जाने की बात कर निकले थे। लेकिन तीनों की मंशा यमुना में नहाने की थी। यमुना खादर में पहुंचकर तीनों तालाब में नहाने लगे और डूबने लगे। अंश को यमुना से निकाल लिया गया जबकि बाकी दोनों डूब गए। अनिकेत के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed