बिजेंद्र को इतनी बेदर्दी से क्यों मारा?: एक नहीं दो बार कार से कुचला, दिल्ली में सुबह चार बजे हत्या; VIDEO
फुटेज में देखा गया कि बिजेंद्र को एक एसयूवी कार से दो बार कुचला गया था। घटना से पहले एसयूवी में सवार एक व्यक्ति उतर कर उनके पास आया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोपी ने पहले उनकी डंडे से पिटाई की और फिर एसयूवी चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। वहां से भागने के दौरान चालक ने उन पर एसयूवी चढ़ा दी। फिर दोबारा वापस आकर उनके ऊपर से एसयूवी गुजर गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पश्चिम विहार थाने स्थित पीरागढ़ी गांव में रविवार सुबह टेंपो स्टैंड में चौकीदारी करने वाले 60 साल के दिव्यांग व्यक्ति की एसयूवी से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 60 साल के पीरागढ़ी गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सुबह 4.03 बजे पुलिस को मिली सूचना
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार तड़के करीब 4.03 बजे पश्चिम विहार पश्चिम में पीरागढ़ी के टेंपो स्टैंड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को बिजेंद्र अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गाड़ी फिसलने के निशान से हुआ खुलासा
शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक पीरागढ़ी स्थित टेंपो स्टैंड पर चौकीदार के रूप में काम करते थे। मौके पर गाड़ी के फिसलने के निशान मिले, जिससे पुलिस से किसी वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत की आशंका जताई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें उनकी हत्या करने का खुलासा हुआ।
दो बार चढ़ाई एसयूवी कार
फुटेज में देखा गया कि बिजेंद्र को एक एसयूवी कार से दो बार कुचला गया था। घटना से पहले एसयूवी में सवार एक व्यक्ति उतर कर उनके पास आया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोपी ने पहले उनकी डंडे से पिटाई की और फिर एसयूवी चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। वहां से भागने के दौरान चालक ने उन पर एसयूवी चढ़ा दी। फिर दोबारा वापस आकर उनके ऊपर से एसयूवी गुजर गई। फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एसयूवी के नंबर से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.