सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former union minister wife murdered domestic help says madam was too naive

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या: घरेलू सहायिका बोली-मैडम बहुत भोली थीं, अंजान आदमी को भी रख लेती थीं काम पर

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे पी रंगराजन कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम  अकेली रहती थीं।

Former union minister wife murdered domestic help says madam was too naive
पूर्व केंदीय मंत्री की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पी रंगराजन कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम (70) की मंगलवार रात को लूटपाट का विरोध करने पर ताकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने घरेलू सहायिका को मारपीट करने के बाद हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया था।



वारदात को अंजाम पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पत्नी के प्रेसवाले ने अपने दो साथियों के साथ दिया था। वसंत विहार पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही प्रेसवाले राजू व उसके साथी दोस्त राकेश राज को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूटपाट का सामान बरामद कर लिया गया है। वसंत विहार पुलिस तीसरे आरोपी सूरज को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंदीय मंत्री रहे पी रंगराजन कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम ए-15/19 में अकेली रहती थीं। वह पेशे से वकील थीं। पी रंगराजन की वर्ष 2000 में कैंसर से मौत हो गई थी। उनका बेटा मोहन कुमार उर्फ मोनू बेंगलुरू में रहता है, जबकि विवाहित बेटी दिल्ली में रहती है।
विज्ञापन
Trending Videos


मंगलवार रात 8.30 बजे डोरबैल बजने पर घरेलू सहायिका मिथिला ने गेट खोला। गेट खोलने पर पता लगा कि कपड़ों पर प्रेस करने व धोने वाला राजू आया है। राजू को देखते ही मिथिला मालकिन किट्टी के पास गई कि प्रेसवाला आया है। किट्टी कुमार ने कहा कि दूसरे कमरे से कपड़े रखे दे दो। मिथिला दूसरे कमरे में गई तो पता लगा कि राजू मिथिला के पीछे-पीछे कमरे में चला गया।

वह घसीटकर मिथिला को कमरे में ले गया और मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। राजू के साथी बुजुर्ग के साथ लूटपाट करने लगे। बुजुर्ग ने विरोध किया तो आरोपियों ने ताकिए से मुंह दबाकर किट्टी कुमार मंगलम की हत्या कर दी। घर में लूटपाट कर आरोपी फरार हो गए।

मिथिला ने किसी तरह अपने को खोला और इसकी जानकारी अपने पति व देवर को दी। देवर मिथिला को अस्पताल ले गया और अस्पताल से रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। वसंत विहार थाने में तैनात एसआई पंकज मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग मृत पड़ी हुई थीं। वसंत विहार थानाध्यक्ष सुनील कुमार की देखरेख में एसआई पंकज व संदीप कुमार की टीम ने राजू (24) को वारदात को कुछ समय बाद भंवर सिंह कैंप स्थित उसके घर से पकड़ लिया। मंगलवार दोपहर को दूसरे साथी मुनिरका निवासी राकेश राज (34) को गिरफ्तार कर लिया।

राकेश विदेश मंत्रालय में ड्राइवर है
राकेश विदेश मंत्रालय में अनुबंध पर ड्राइवर था। वह हाल ही में मुनिरका में रहने आया था। राजू ने उसे लूट की रकम में 60 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने ये रकम बरामद कर ली है। राजू घर से लॉकर भी लूटकर ले गया था। पुलिस ने राजू के कब्जे से लॉकर बरामद कर लिया है।

मैडम नए लोगों को काम पर रख लेती थी
पीड़िता के घर में काम करने वाले एक अन्य घरेलू सहायिका वीना घटना की बात सुनकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंची थी। वीना ने बताया कि मैडम बहुत ही भोली-भाली थीं। मैडम हर किसी अंजान आदमी को काम पर रख लेती थीं। वह मैडम को नए लोगों को काम पर रखने के लिए मना करती थी। प्रेस वाला राजू पिछले पांच वर्षों से उनके घर के कपड़े प्रेस कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed