{"_id":"b14b90006ef11b91854bb828e9e5a50d","slug":"kejriwal-refused-take-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की वजह से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की वजह से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पद को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल से सुरक्षा लेने का आग्रह किया था।
Trending Videos
सोमवार को सुरक्षा लेने से अरविंद के मना करने के बाद पुलिस मंगलवार को फिर सुरक्षा लेने के लिए उनसे आग्रह करेगी।
दूसरी तरफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर केजरीवाल सुरक्षा नहीं लेते हैं तो गृहमंत्रालय को सारे हालातों से अवगत कराया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जेके शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगनाथन की देखरेख में पुलिस की एक टीम सोमवार को अरविंद केजरीवाल से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने अरविंद से सुरक्षा लेने का आग्रह किया था। उन्होंने अरविंद से यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षा जरूरी है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगनाथन की ओर से अरविंद केजरीवाल के प्राइवेट सेक्रेटरी के नाम लिखे पत्र में अरविंद के लिए जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का आग्रह किया गया था।
पुलिस ने अपने पत्र में कहा है ‘दिल्ली पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराती रही है।'
अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, ऐसे में दिल्ली पुलिस उनको सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बाध्य है।
ऐसे में बताया जाए कि पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए कहां रिपोर्ट करें।’