सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   up board now start yoga as mandatory subject for class 9th to 12th

UP Board : 9वीं से 12वीं तक अब होगी 'योग' की पढ़ाई

amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 23 Jun 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
up board now start yoga as mandatory subject for class 9th to 12th
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक फिजिकल एजुकेशन विषय में योग भी जोड़ दिया है। खबर है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव की तरफ से इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नए शिक्षण सत्र से 9वीं से 12वीं की कक्षाओं में योग की भी पढ़ाई होगी और इसका हर रोज अभ्यास कराया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि हर छात्र के लिए शारीरिक शिक्षा विषय पास करना जरूरी है जिसमें अब योग भी पढ़ाया जाएगा। वहीं इस विषय के लिए शिक्षकों की कमी भी यूपी बोर्ड के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Trending Videos

up board now start yoga as mandatory subject for class 9th to 12th
योग के प्रति केंद्र और राज्य सरकार की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी छात्रों के लिए इसे एक अनिवार्य विषय बना दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन विषय में योग से जुड़े चैप्टर बढ़ा दिए जाएंगे। इस विषय के लिए 100 नंबर की परीक्षा होती है जिसमें छात्रों को को ग्रेड दिए जाते हैं। हालांकि योग की परीक्षा न देने पर रिजल्ट रोक दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed