{"_id":"6904f9e2be14ce98bc0c21a2","slug":"actor-producer-vivek-vaswani-shares-old-memories-with-shah-rukh-khan-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब मां के निधन के बाद शाहरुख खान ने विवेक वासवानी से कही बड़ी बात, फिल्ममेकर ने साझा की पुरानी यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब मां के निधन के बाद शाहरुख खान ने विवेक वासवानी से कही बड़ी बात, फिल्ममेकर ने साझा की पुरानी यादें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Vivek Vaswani Talk About Shah Rukh Khan Career: शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इससे पहले उनसे जुड़े कई लोग पुराने किस्से साझा कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर, फिल्ममेकर विवेक वासवानी ने किंग खान के शुरुआती करियर को लेकर कुछ खास बातें शेयर कीं।
विवेक वासवानी, शाहरुख खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विवेक वासवानी शाहरुख खान को करियर के शुरुआती दौर से जानते हैं। उन्हें ही दिल्ली के शाहरुख में एक बड़ा स्टार नजर आया था। हाल ही में विवेक ने शाहरुख के हार्डवर्क, उनकी शुरुआती स्ट्रगल को लेकर बातचीत की।
मां के निधन के बाद बाद बदल गई स्थिति
एएनआई से बातचीत में विवेक वासवानी ने खुलासा किया कि शाहरुख का फिल्म उद्योग में आने का कोई इरादा नहीं था। वह टेलीविजन से संतुष्ट थे। लेकिन अपनी मां के निधन के बाद ही उन्होंने फिल्म स्टार बनने के सपने को जीना शुरू किया। विवेक कहते हैं, ‘अपनी मां के निधन के बाद, शाहरुख दिल्ली वापस आ गए। मां के जाने के बाद वह अंदर ही अंदर टूट चुके थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी जाहिर नहीं किया। उनकी मां ही उनकी पूरी जिंदगी थीं। उनको सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद जब वह दिल्ली से वापस आए तो मुझे कहा, 'अब मैं फिल्में करना चाहता हूं। यह मेरी मां का सपना था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: जन्मदिन से पहले शाहरुख के लिए हॉलीवुड स्टार जॉन सीना का खास संदेश, इस बात के लिए बोला धन्यवाद
गौरी संग मुलाकात का जिक्र किया
दिल्ली में गौरी खान से अपनी मुलाकात को याद करते हुए विवेक वासवानी ने कहा, ‘वह बहुत मददगार थीं। वह अस्पताल आती थीं और शाहरुख की मां की देखभाल करती थीं।’ विवेक बताते हैं कि शाहरुख और गौरी 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान शादी के बंधन में बंधे थे और उनका हनीमून दार्जिलिंग में 'दिल है मेरा दीवाना' गाने की शूटिंग के साथ हुआ था।’
विवेक का मुश्किल वक्त में बढ़ाया हौसला
विवेक वासवानी जो जब कैंसर हुआ तो शाहरुख खान का कॉल आया था। किंग खान ने उनका हौसला बढ़ाया था। विवेक बताते हैं, ‘शाहरुख ने कहा कि हम दोनों ही फाइटर रहे हैं। हम दोनों ने लड़ाई लड़ी है और हम दोनों जीते हैं।’
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन