Anita Kanwal: ‘मां आखिरी सांसें गिन रही थीं और मैं शूटिंग कर रही थी’, अनीता कंवल ने सुनाया दर्द भरा किस्सा
Anita Kanwal Recounts Heartbreaking Story: अनीता कंवल ने हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में खूब काम किया है। वह अपने उम्दा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपनी इंडस्ट्री के स्याह पक्ष को लेकर भी दिग्गज अभिनेत्री ने खुलकर बात की है। एक दर्द भरा किस्सा साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बनेगी अपनी बात' और 'सोनपरी' जैसे हिट टीवी सीरियल में दर्शकों ने अनीता कंवल को देखा है। वहीं ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ और ‘गंगाजल’ जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर को लेकर बातचीत की, कई किस्से भी साझा किए।
जब सेट से अनीता कंवल को जाने नहीं दिया गया
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में अनीता कंवल ने एक दर्द भरा किस्सा सुनाया। वह कहती हैं, ‘मेरी मां मर रही थीं, आखिरी सांसें गिन रही थीं। डॉक्टर ने उन्हें कुछ घंटे ही दिए थे। लेकिन मैं शूटिंग कर रही थी। इसी बीच डॉक्टर का कॉल आया। मुझे मां के पास जाना था, प्रोड्यूसर को कॉल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसी बीच प्रोडक्शन टीम दूसरा सीन लेकर आ गई, उन्होंने कहा आपको सीन करना पड़ेगा। मैंने उस सिचुएशन में भी सीन किया। इसके बाद ही मैं सेट से गईं। काम को लेकर इतना डेडिकेशन हमारे भीतर होता था।’
ये खबर भी पढ़ें: बैन विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में रणवीर सिंह, पूछा- जिंदगी का उद्देश्य क्या है? जवाब सुनकर हुए हैरान
नए एक्टर्स के व्यवहार पर उठाए सवाल
अनीता कंवल ने नए सितारों की भारी-भरकम सैलरी और कई वैनिटी वैन की मांगों के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि इससे जूनियर को-स्टार्स की फीस का बजट कम हो जाता है। उन्होंने कहा, 'मैं यह बात एक कैरेक्टर एक्टर के तौर पर कह रही हूं। वे (टॉप एक्टर्स) प्रोड्यूसर का बहुत सारा बजट खा जाते हैं। ये सात वैनिटी वैन और आस-पास 50 लोग लेकर चलते हैं। इसकी वजह से हमारे लिए कुछ भी नहीं बचता। असलियत यही है। जैसे ही बात कैरेक्टर एक्टर्स पर आती है, तो 250 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म में भी, हमारी फीस में कटौती कर दी जाती है।