सोनम ने छोड़ी तो अनुष्का ने लपक ली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीजिए, अब अनुष्का शर्मा भी प्रोड्यूसर बन गई हैं। पच्चीस साल की उम्र की इस हीरोइन ने फैंटम फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है और सह निर्माता बनने के लिए राजी हो गई हैं।
नवदीप सिंह के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनएच 10' में वे लीड भूमिका भी निभाएंगी। इसमें उनके साथ होंगे फिल्म शाहिद और काय पो चे फेम हीरो राजकुमार यादव।
पहले इस प्रोजेक्ट के साथ स्लमडॉग मिलेनियर फेम हीरोइन फ्रीडा पिंटो जुडऩे वाली थीं। हीरोइन के किरदार के लिए उन्हीं को याद किया गया था। लेकिन पता नहीं क्यों, बात बन नहीं पाई।
इसके बाद सोनम कपूर को यह फिल्म ऑफर की गई, लेकिन डेट्स प्रॉब्लम के चलते उन्होंने भी यह फिल्म छोड़ दी। बाद में अनुष्का को यह फिल्म ऑफर हुई। जब अनुष्का को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई, तो वे काफी प्रभावित हो गईं।
अनुष्का के करीबी जनों का कहना है कि उनका फिल्म प्रोडक्शन में आने का कोई विचार नहीं था, लेकिन अच्छी कहानी ने उन्हें आकर्षित किया। चूंकि इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा नहीं है, इसलिए उन्हें व्यावसायिक नजरिए से यह प्रोजेक्ट पूरी तरह सेफ लगा।
गौरतलब है कि इधर बॉलीवुड का हर बड़ा एक्टर प्रोड्यूसर बन चुका है, इसलिए भी अनुष्का के लिए इस किस्म का कदम उठाना बहुत मुश्किल नहीं था।