सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Reveals Anil Kapoor Misses The Good Old Days Of Bollywood Film Shoots David Dhawan Share Experience

‘अनिल कपूर को अब सेट पर नहीं लगता अच्छा’, फराह खान ने किया खुलासा; डेविड धवन ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 05 Jun 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Farah Khan On Anil Kapoor: फराह खान ने अनिल कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए आखिर क्यों अनिल कपूर को अब फिल्म सेट पर नहीं आता है मजा और डेविड धवन ने सलमान, संजय दत्त और अनिल कपूर को लेकर क्या कुछ कहा…

Farah Khan Reveals Anil Kapoor Misses The Good Old Days Of Bollywood Film Shoots David Dhawan Share Experience
फराह खान, अनिल कपूर और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग के लिए वरुण धवन, डेविड धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर को अपने घर पर आमंत्रित किया। इस दौरान फराह और डेविड ने फिल्म निर्माण के पुराने दिनों को याद किया और चर्चा की कि समय के साथ फिल्म सेट पर काम करने का तरीका कैसे बदल गया है। इस दौरान फराह ने यह भी बताया कि अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में उनसे कहा कि उन्हें अब सेट पर काम करते समय पहले जैसी खुशी नहीं मिलती।

Trending Videos

अनिल कपूर को सेट पर नहीं आता अब मजा
बातचीत के दौरान फराह खान ने डेविड धवन से उन अभिनेताओं के साथ काम करने के बारे में बात की जो अक्सर सेट पर कई घंटे देर से आते थे। हालांकि, डेविड ने कहा कि उनके साथ काम करना फिर भी मजेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन


फराह खान ने फिर अनिल कपूर द्वारा फिल्म सेटों के मौजूदा माहौल के बारे में कही गई बात साझा करते हुए कहा, अनिल ने मुझसे कहा, 'फराह, आजकल मैं सेट पर जाता हूं ना, सेट पर रहने का वो मजा अब नहीं है। वो पूरा मजा अब गायब है।'

विज्ञापन

Farah Khan Reveals Anil Kapoor Misses The Good Old Days Of Bollywood Film Shoots David Dhawan Share Experience
डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड धवन ने बताया अपना अनुभव
इस पर डेविड धवन ने कहा, ‘मैंने इन लोगों के साथ काम किया है, ये कमाल के लोग हैं। सलमान, गोविंदा, संजय दत्त और अनिल कपूर भले ही देर से आते थे, पर जब वो शॉट देते थे तो इंसान खुश होकर घर जाता था। कहीं भी इनके साथ काम कर लेते थे। लोकेशन की दिक्कत हो रही है? कोई नहीं यहां कर लेते हैं।’

Farah Khan Reveals Anil Kapoor Misses The Good Old Days Of Bollywood Film Shoots David Dhawan Share Experience
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : X
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद संन्यास लेंगे डेविड धवन
डेविड द्वारा निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस फिल्म में डेविड धवन के बेटे वरुण धवन प्रमुख भूमिका में हैं। उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख किरदारों में हैं।

इसके अलावा फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हो रही है। इसे डेविड धवन की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed