सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha gives answer to Women who ask where should we throw the men in Amar Ujala Samwad

'हर बार गलती लड़कों की नहीं होती', अमर उजाला संवाद में ऋचा चड्ढा से उलझी महिला; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Richa Chadha Samwad Viral Video: सोशल मीडिया पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक महिला ने ऋचा चड्ढा से पुरुषों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा है। महिला के सवाल से ऋचा थोड़ी परेशान नजर आईं। 

Richa Chadha gives answer to Women who ask where should we throw the men in Amar Ujala Samwad
'संवाद' के मंच पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा महिलाओं के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां एक महिला ने उनसे लड़कों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ लिया। महिला ने अभिनेत्री से कहा कि लड़कियों को तो आगे बढ़ाया जा रहा है लेकिन क्या लड़कों को गड्ढे में डाल दें? इस सवाल पर ऋचा थोड़ी हिचकिचाईं।
Trending Videos


लड़कों को कौन बचाएगा?
महिला ने ऋचा से कहा 'यहां पर लड़कियों को बचाने की बात हो रही है लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि लड़कों को कौन बचाएगा? बेटियां तो बहुत पढ़ा लीं, आगे बढ़ा लीं। मगर बेटों का क्या करें? क्या उन्हें गड्ढे में डाल दे? हर बार गलती लड़के की तो नहीं होती ना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Richa Chadha gives answer to Women who ask where should we throw the men in Amar Ujala Samwad
अमर उजाला संवाद में शामिल हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
बेटा शादी नहीं करना चाहता
इस पर ऋचा ने महिला से पूछा 'आपको बेटे को किससे बचाना है?' तब महिला ने कहा 'मुझे मुस्कान रस्तोगी और सोनम जैसी महिलाओं से अपने बेटे को बचाना है। वही मुस्कान, जिसने अपने पति को काट कर नीले ड्रम में डाल दिया था। इस डर से मेरा बेटा आज शादी नहीं करना चाहता है।' 
इस पर ऋचा ने उन्हें जवाब दिया 'आप देखिए कि एक महिला ने क्राइम किया तो इन्हें नाम, केस पता सब याद है। इसकी क्या वजह है? इसकी वजह यह है कि एक आदमी हर रोज ऐसा करता है। महिलाएं कभी-कभी।'

Richa Chadha gives answer to Women who ask where should we throw the men in Amar Ujala Samwad
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
92 हजार पुरुष करते हैं आत्महत्या 
इस पर महिला जवाब देती है 'ये बात नहीं है। एनसीआरबी का डेटा कहता है कि एक साल में 92 हजार पुरुष आत्महत्या करते हैं। मैं चाहती हूं कि इस पर आप एक कहानी बनाएं। आप मर्द के दर्द पर कहानी बनाएं।' इस पर ऋचा ने कहा 'मैं चाहती हूं कि मर्द खड़ा होकर यह मान ले कि मर्द को दर्द होता है। उसी दिन मैं कहनी बनाउंगी। मैं ऐसा समाज चाहती हूं, जहां पर हम बराबर हों। जहां मर्द रो सके।'

समाज में है समानता
इस पर महिला ने कहा 'संविधान में हमारी पहचान स्त्री-पुरुष की नहीं है। वहां हमारी पहचान 'हम भारत के लोग हैं' से है। बाबा भीमराव अंबेडकर ने हमें समानता दी। मैं चाहती हूं कि आपकी स्टोरी में वह समाज दिखे।' अंत में ऋचा ने महिला को ये विचार शेयर करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मुद्दे पर और बात करना चाहती हैं तो वह कर सकती हैं।

Baby Do Die Do: जारी हुआ 'बेबी डू डाई डू' का इंट्रो वीडियो, बेहद खतरनाक रोल में दिखीं हुमा कुरैशी

विज्ञापन

Richa Chadha gives answer to Women who ask where should we throw the men in Amar Ujala Samwad
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुआ अमर उजाला संवाद?
आपको बता दें कि अमर उजाला संवाद का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। यह प्रोग्राम 18 और 19 मई 2026 को हुआ था। इसमें सिनेमा, राजनीति खेल और कई दूसरी फील्ड से कई दिग्गज शामिल हुए थे। इसमें वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed