शाहरुख खान को लेकर ये क्या बोल गए करण जौहर, कहा- ‘बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो…’
Karan Johar Praises SRK: करण जौहर और शाहरुख खान इंडस्ट्री के अच्छे दोस्तों में शामिल हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की सराहना करते रहते हैं। अब एक बार फिर करण जौहर ने शाहरुख को लेकर कुछ बोला है। जानिए करण ने क्या कुछ कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों नए रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब करण ने फिल्म इंडस्ट्री की बिजनेस माइंडेड सोच के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन, धर्माटिक प्रोडक्शंस और अन्य ब्रांडों व सफलता की कहानियों के पीछे के दिमाग के बारे में भी बताया। इस दौरान करण ने सुपरस्टार शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ की।
करण ने की शाहरुख खान की तारीफ
कामिया जानी के साथ उनके यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स पर बात करते हुए करण जौहर ने शाहरुख खान के व्यक्तित्व की तारीफ की। निर्माता ने कहा कि जो ज्यादा कलाकार लोग होते हैं, उनका बिजनेस ब्रेन बिल्कुल नहीं होता। बहुत कम ऐसे लोग होते हैं। मैं कहूंगा शाहरुख खान एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दोनों, एक उद्यमी का दिमाग भी हैं और एक उत्कृष्ट कलाकार भी हैं।
‘ऐ दिल है मुश्किल’ के नौ साल पूरे होने पर भावुक हुए करण
आज करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के नौ साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर निर्देशक ने फिल्म को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस पोस्ट में करण ने लिखा, ‘एक दशक से एक साल कम और ईमानदारी से यह कल की तरह लगता है। जब मैं शायद अपनी अब तक की सबसे व्यक्तिगत फिल्म के सेट पर था। मैं जो करता हूं उसे करने के लिए रोमांचित था, उन लोगों के साथ जो कलाकारों के रूप में असाधारण थे। कास्ट से लेकर क्रू तक। मेरा दिल इसे कभी नहीं भूलेगा। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को बढ़ने देने के लिए धन्यवाद।
यह खबर भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत का जलवा, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कलाकार
रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं करण
करण जौहर इन दिनों फैशन रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिट’ में बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा और अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।