सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   How Will Salman Khan Manage The Shooting Of Bigg Boss 20 Will Also Work Together On These Films

Bigg Boss 20: सलमान कैसे मैनेज करेंगे 'बिग बॉस' 20 की शूटिंग, इन फिल्मों पर भी साथ करेंगे काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 12 Jun 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Bigg Boss 20 Contestant News: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आने वाले समय में उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जानिए किन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर और इस बीच कैसे मैनेज करेंगे 'बिग बॉस' की शूटिंग?

How Will Salman Khan Manage The Shooting Of Bigg Boss 20 Will Also Work Together On These Films
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 

सलमान खान फिलहाल 2 फिल्मों के लिए सुर्खियों में हैं। इस बीच उनके शो बिग बॉस सीजन 20 भी चर्चाओं में आ गया है। अब मेकर्स अगले चैप्टर की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 20वें सीजन को और भी बड़ा और ज्यादा ड्रामेटिक बनाने का प्लान है।

सलमान खान फिल्मों और टीवी के बीच बना रहे बैलेंस
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस का नया सीजन 21 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो के सेट पर लौटने से पहले सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म का बड़ा हिस्सा पूरा करना चाहते हैं। इस फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं है और इसे वामसी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बॉस के पिछले सीजन मेंं सलमान खान अपने और भी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे। इस वजह से वे पूरा समय शो को नहीं दे पाए थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सलमान की टीम उनके शेड्यूल को बहुत ध्यान से मैनेज कर रही है, ताकि फिल्म की शूटिंग बिना किसी देरी के पूरी हो सके और उन्हें रियलिटी शो होस्ट करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन


इसके अलावा सलमान खान 'मातृभूमि' फिल्म में नजर आएंगे। इसे अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी। पहले यह फिल्म गलवान घाटी विवाद पर आधारित थी, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव करके चीन से जुड़े संदर्भों को हटा दिया गया है।

How Will Salman Khan Manage The Shooting Of Bigg Boss 20 Will Also Work Together On These Films
सलमान खान - फोटो : एक्स@@BeingSalmanKhan

कंटेस्टेंट्स का नया मिक्स लाने की तैयारी
इन सबके बीच बिग बॉस 20 की तैयारियां अब तेजी से शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही ऑडिशन और शॉर्टलिस्टिंग प्रोसेस शुरू होगा और कास्टिंग टीम कई टीवी सितारों से संपर्क भी कर रही है।

ये भी पढ़ें- कृति सेनन की बड़ी प्रॉपर्टी डील! इस कास्टिंग डायरेक्टर को बेचे अंधेरी के 4 अपार्टमेंट; करोड़ों का हुआ फायदा

इस बार मेकर्स सिर्फ टीवी सेलेब्स तक सीमित नहीं रहना चाहते। युवा ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए टीम अब पॉपुलर रियलिटी शोज और डिजिटल OTT प्रोजेक्ट्स से भी कंटेस्टेंट्स को शामिल करने का प्लान बना रही है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि पिछले सीजन के कुछ फेमस चेहरे भी शो में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed