सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan make unique records in his life won Filmfare and National film awards

लगातार 12 हिट फिल्में हों या सबसे अमीर एक्टर बनना, शाहरुख के नाम हैं कई उपलब्धियां; गिनीज बुक में भी नाम दर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Nov 2025 07:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Shah Rukh Khan Birthday Special: शाहरुख खान के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो किसी दूसरे अभिनेता के पास नहीं हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

Shah Rukh Khan make unique records in his life won Filmfare and National film awards
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान सबसे ज्यादा चाहे जाने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। उनके नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। कई रिकॉर्ड्स उनकी फिल्मों से जुड़े हैं तो कई उनकी निजी जिंदगी से। आज उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके नाम कुछ रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं। आइए डालते हैं एक नजर।


लगातार 12 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड
शाहरुख खान के करियर में कई बार उतार चढ़ाव आया। कभी उनकी फिल्में हिट रहीं, तो कभी फ्लॉप रहीं। साल 2006 से लेकर 2015 तक शाहरुख खान ने लगातार 12 हिट फिल्में दीं। उनके नाम यह बड़ा रिकॉर्ड है। इन वर्षों में शाहरुख खान ने जो हिट फिल्में दी हैं उनमें 'डॉन', 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'माय नेम इज खान', 'जब तक है जान' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan make unique records in his life won Filmfare and National film awards
शाह रुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली फिल्म
शाहरुख खान के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो लोगों को हैरान करता है। उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म महाराष्ट्र के मुंबई में मौजूद सिनेमाघर मराठा मंदिर में 19 साल से ज्यादा समय तक चली।

यह खबर भी पढ़ें: 'एक था टाइगर' से लेकर 'लगान' तक, शाहरुख खान ने इन फिल्मों को कहा ना; सभी हुईं हिट

एक साल में सबसे ज्यादा कमाई
शाहरुख खान के नाम 1990 के दशक में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है। एक डेटा के मुताबिक साल 1995 में उनकी फिल्मों के 10 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके थे। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 4.80 करोड़ दर्शकों ने देखा था। 1995 में उनकी 'करण अर्जुन', 'जमाना दीवाना' और 'गुड्डू' जैसी फिल्में रिलीज हुईं थीं।

Shah Rukh Khan make unique records in his life won Filmfare and National film awards
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
सबसे अमीर अभिनेता
शाहरुख खान के नाम सबसे ज्यादा अमीर होने का रिकॉर्ड भी है। साल 2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ लगभग 12,490 करोड़ रुपये हो गई है। इससे वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। उनके मुकाबले में भारत का कोई भी अभिनेता नहीं है।

दिवाली पर रिलीज हुई फिल्में रहीं कामयाब
शाहरुख खान की कई फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हैं। दिवाली पर रिलीज हुई उनकी लगभग सभी फिल्में कामयाब रहीं। यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर है। दिवाली पर उनकी जो फिल्में रिलीज हुई उनमें 'बाजीगर' (1993), 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995), 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'मोहब्बतें' (2000), 'वीर जारा' (2004) और 'जब तक है जान' (2012) शामिल हैं।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan make unique records in his life won Filmfare and National film awards
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
शाहरुख खान का एक रिकॉर्ड है, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शाहरुख खान ने 10 जून 2023 को अपने घर मन्नत से अपना सिग्नेचर पोज दिया। मन्नत के बाहर खड़े उनके 300 फैंस ने इसे दोहराया। यह कारनामा रिकॉर्ड बन गया। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया।

सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाले अभिनेता
अभिनेता दिलीप कुमार के बाद शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं। दोनों को 8 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया है। 
शाहरुख खान को अलग-अलग श्रेणी में कुल 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं। उनके नाम 1 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 7 इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड, 17 स्क्रीन अवॉर्ड और 5 स्टारडस्ट अवॉर्ड हैं। उन्हें साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed