'मन्नत में तो मेरे पास भी कमरा नहीं...भाड़े पर रह रहा हूं', आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख ने किए मजेदार खुलासे
Ask SRK Session: शाहरुख खान ने फैंस के साथ किए अपने आस्क एसआरके सेशन के दौरान कई मजेदार खुलासे किए। जानिए ‘किंग’ की अपडेट पर क्या बोले एक्टर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन से पहले आज फैंस के साथ एक्स पर ‘आस्क एसआरके’ सेशन किया। इस दौरान शाहरुख ने फैंस के सवालों के कई मजेदार जवाब दिए। साथ ही कई मजाकिया खुलासे भी किए। इस दौरान एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ और अपने घर मन्नत के सवालों पर भी जवाब दिए। सेशन में किंग खान ने सलमान से लेकर यश और अनिल कपूर तक कई एक्टर्स का भी जिक्र किया।
‘किंग’ के अपडेट पर शाहरुख ने दिया ये जवाब
इस सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने शाहरुख से उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सवाल किया। फैन ने पूछा, ‘सर किंग का अपडेट आप दोगे या हम ज्योतिषी को बुला लें?’ इस पर शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं नहीं, ज्योतिषी से तो सिद्धार्थ आनंद मेरी डेट्स मांगता रहता है।’ बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ‘किंग’ के निर्देशक हैं।
Nahi nahi…astrologer se toh @justSidAnand meri dates maangta rehta hai!!! https://t.co/Aao7TH3E5i
विज्ञापन — Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
आर्यन के साथ पूरी फिल्म में काम करने पर दिया ये जवाब
एक फैन ने शाहरुख से आर्यन खान को लेकर सवाल किया। प्रशंसक ने पूछा कि क्या हम आपको आर्यन खान द्वारा निर्देशित किसी पूरी फिल्म में देखेंगे? इस पर शाहरुख ने फनी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘अगर वो मुझे और मेरे नखरे झेल सकता है तो।’
If he can afford me!!! And my tantrums https://t.co/cNlBFPz4Vk
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
‘मन्नत में मेरे पास भी कमरा नहीं है, भाड़े पर रह रहा हूं’
आगामी 2 नंबर को शाहरुख अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस अभी से ही मुंबई पहुंचने लगे हैं। इसको लेकर एक प्रशंसक ने शाहरुख से सवाल करते हुए पूछा, ‘सर आपके जन्मदिन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। लेकिन कहीं कमरा नहीं मिल रहा है? मन्नत पर एक रूम मिलेगा क्या?’ इस पर शाहरुख ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। अभिनेता रिप्लाई देते हुए कहा, ‘मन्नत में तो मेरे पास भी कमरा नहीं है आजकल। भाड़े पर रह रहा हूं।’ इस सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि सर लड़कियों को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए? इस पर अभिनेता ने जवाब दिया कि ‘मेरा गाना ट्राय कर।’
Mannat mein toh mere paas bhi room nahi hai aaj kal….Bhaade pe reh raha hoon!!! https://t.co/WgU3pUepGt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
मेरा गाना ट्राय कर https://t.co/G0UAMMH5aF
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
अनिल कपूर के इस डांस स्टेप को कॉपी करेंगे शाहरुख
इस सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने शाहरुख से ‘केजीएफ’ स्टार यश को लेकर सवाल किया और यश पर उनकी राय जाननी चाहिए। इस पर शाहरुख ने यश की तारीफ करते हुए उन्हें प्यार दिया और प्यारा करार दिया।
My love to Yash he is toooo sweet. https://t.co/jGjwlmbc1O
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025
वहीं एक फैन ने एक मजाकिया सवाल करते हुए पूछा, ‘सर, अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंट होते तो बैलेंस शीट बनाते समय आपकी सिग्नेचर पोज क्या होती?’ इस पर एसआरके ने बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए अनिल कपूर का जिक्र किया। शाहरुख ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अनिल कपूर साहब के गाने ‘वन टू का फोर, फोर टू का वन’ स्टेप से उधार लिया जाएगा।’
I think it will be borrowed from Anil Kapoor sahibs 1 2 ka 4….4 2 ka 1 steps https://t.co/Sz9dQ4Ykle
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 30, 2025