सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career

कभी रोमांस तो कभी विलेन बनकर पर्दे पर शाहरुख खान ने किया राज, इन 10 दमदार किरदारों ने बनाया बॉलीवुड का 'किंग'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 02 Nov 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज यानी 2 नवंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को एक बार फिर याद करते हैं।

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तीन दशकों से ज्यादा समय से बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान ने सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि हर तरह के किरदारों को इस अंदाज में निभाया कि वो यादगार बन गए। चलिए नजर डालते हैं उनके 10 सबसे चर्चित और हटकर किरदारों पर, जिन्होंने शाहरुख खान को किंग ऑफ बॉलीवुड बनाया।

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
राज आर्यन मल्होत्रा – मोहब्बतें (2000) - फोटो : एक्स
राज आर्यन मल्होत्रा – मोहब्बतें (2000)
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी मोहब्बतें में शाहरुख ने राज आर्यन मल्होत्रा का किरदार निभाया। एक ऐसा म्यूजिक टीचर जो अपने छात्रों को प्यार की ताकत सिखाता है। अमिताभ बच्चन के सख्त गुरु के सामने शाहरुख की कोमल पर दृढ़ भूमिका ने फिल्म को भावनाओं की नई ऊंचाई दी। इस फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
राहुल मेहरा – डर (1993) - फोटो : एक्स
राहुल मेहरा – डर (1993)
यश चोपड़ा की डर में शाहरुख खान ने वो किया जो उस दौर में किसी हीरो ने करने की हिम्मत नहीं की थी- एक जुनूनी, मानसिक रूप से अस्थिर प्रेमी का किरदार। 'क..क..किरण' वाला उनका डायलॉग आज भी फिल्म इतिहास का हिस्सा है। इस भूमिका ने साबित किया कि शाहरुख सिर्फ रोमांस ही नहीं, निगेटिव रोल्स में भी बेमिसाल हैं।
विज्ञापन

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
अजय शर्मा / विजय मल्होत्रा – बाजीगर (1993) - फोटो : एक्स
बाजीगर (1993)
अब्बास-मस्तान के निर्देशन में आई बाजीगर ने शाहरुख खान को रातोंरात स्टार बना दिया। इसमें उन्होंने एक बदले की आग में जलते युवक की कहानी को इस तरह जिया कि दर्शक उनके खलनायक रूप से भी प्यार करने लगे। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
कबीर खान – चक दे इंडिया (2007) - फोटो : एक्स
कबीर खान – चक दे इंडिया (2007)
इस फिल्म में शाहरुख ने कबीर खान नामक हॉकी कोच का किरदार निभाया, जो राष्ट्रीय टीम की इज्जत बचाने के लिए हर हद तक जाता है। देशभक्ति, नेतृत्व और जज्बे से भरा उनका यह किरदार प्रेरणा का प्रतीक बन गया। 'चक दे इंडिया!' का नारा आज भी लोगों के होंठों पर है और इसके गीत को हर देशभक्ति वाले दिन गाया जाता है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
रिजवान खान – माय नेम इज खान (2010) - फोटो : एक्स
रिजवान खान – माय नेम इज खान (2010)
करण जौहर की इस फिल्म में शाहरुख ने एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित मुस्लिम युवक रिजवान का किरदार निभाया, जो अमेरिका के सामाजिक भेदभाव से जूझता है। उनका डायलॉग 'माय नेम इज खान एंड आय एम नॉट अ टेररिस्ट' काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
राज मल्होत्रा – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) - फोटो : एक्स
राज मल्होत्रा – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
आदित्य चोपड़ा की फिल्म डीडीएलजे ने शाहरुख को 'किंग ऑफ रोमांस' बना दिया। राज मल्होत्रा का किरदार वो शख्स है जो प्यार में विश्वास रखता है लेकिन संस्कारों की लकीर नहीं लांघता। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म बनी और आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
अमन माथुर – कल हो ना हो (2003) - फोटो : एक्स
अमन माथुर – कल हो ना हो (2003)
निखिल आडवाणी के निर्देशन में शाहरुख का किरदार अमन मैथुर एक ऐसा इंसान है जो अपनी मौत को छिपाकर दूसरों की जिंदगी में मुस्कान भरता है। इस भूमिका में उन्होंने हंसी, दर्द और मोहब्बत को एक साथ जिया और दर्शकों को रुला दिया।

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
स्वदेस - फोटो : एक्स
मोहन भार्गव – स्वदेस (2004)
आशुतोष गोवारिकर की स्वदेस में शाहरुख ने नासा वैज्ञानिक मोहन भार्गव का किरदार निभाया, जो अपने गांव लौटकर वहां बदलाव लाने की ठानता है। यह शाहरुख के करियर का सबसे यथार्थवादी किरदार माना जाता है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया।

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
राहुल- कुछ कुछ होता है (1998)
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' शाहरुख खान के करियर की सबसे यादगार और आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन किया था करण जौहर ने- जो उस वक्त अपनी पहली फिल्म बना रहे थे। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म में राहुल और अंजलि की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।  

shahrukh khan birthday top 10 iconic and unique roles played by srk in bollywood career
पठान और जवान - फोटो : एक्स
पठान और जवान (2023)
चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख ने पठान में एक्शन और देशभक्ति का ऐसा संगम दिखाया जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। जासूसी मिशन पर निकला पठान एक बार फिर दर्शकों का हीरो बन गया और फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

कुछ इसी तरह का कमाल शाहरुख ने फिल्म 'जवान' में भी किया था। उसी साल रिलीज हुई इस फिल्म के लिए शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और रियलिस्टिक किरदार, उन्होंने हर जॉनर में अपनी छाप छोड़ी है। शायद इसलिए उन्हें सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि सिनेमा का जादूगर कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed