सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS Gorakhpur Alert: Heel Pain With Black Spots Could Be CVI, 4 Cases Reported Due To Prolonged Standing

अलर्ट: एड़ी में दर्द के साथ काले धब्बे दिखें तो न करें नजरअंदाज, एम्स गोरखपुर बोला- CVI के हो सकते हैं लक्षण

रजनी ओझा, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 24 May 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

एम्स के चिकित्सक डॉ. अजय ने बताया कि लंबे समय तक खड़े रहने, शारीरिक गतिविधि कम होने और एड़ी की ऊंची चप्पल पहनने से यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। जब रक्त शिराओं की कार्यप्रणाली कमजोर हो जाती है तो ब्लड पैरों में जमा होने लगता है।

AIIMS Gorakhpur Alert: Heel Pain With Black Spots Could Be CVI, 4 Cases Reported Due To Prolonged Standing
ऊंची हील पहनने से ऐंठ रही एड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एड़ी में दर्द के साथ सूजन, काले गोल या चित्तीदार धब्बों को नजरअंदाज करना नसों की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों का कहना है कि ये लक्षण क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी (सीवीआई) यानी नसों की बीमारी के भी हो सकते हैं। बीते दिनों इस तरह के चार मामले सामने आने के बाद डॉक्टरों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

Trending Videos


इनकी दिक्कतों को जानें
लंबे समय तक खड़े होकर पढ़ा रही थीं
42 वर्षीय शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव लंबे समय तक खड़े होकर पढ़ाती थीं। कुछ महीनों में पैरों में सूजन और भारीपन बढ़ा और बाद में काले चित्तीदार धब्बे दिखाई देने लगे। जांच में सीवीआई की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें व्यायाम और स्टॉकिंग की सलाह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई हील्स ने बढ़ाया दर्द
30 वर्षीय प्रिया वर्मा लंबे समय तक ऊंची एड़ी की चप्पल पहनती थीं। धीरे-धीरे पैरों में दर्द, सूजन और त्वचा का रंग गहरा होने लगा। जांच में सीवीआई की समस्या सामने आई। समय पर इलाज से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

लगातार बैठकर काम करना भी घातक
38 वर्षीय अमित मिश्रा लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करते थे। शारीरिक गतिविधि कम होने से पैरों में खिंचाव, सूजन और काले धब्बे उभर आए। डॉक्टरों ने सीवीआई की पुष्टि की। नियमित चलने और व्यायाम की सलाह दी, जिससे सुधार हुआ।

डॉक्टर बोले- समय पर इलाज न होने से घाव-एग्जिमा में बदल रहे धब्बे
एम्स के चिकित्सक डॉ. अजय ने बताया कि लंबे समय तक खड़े रहने, शारीरिक गतिविधि कम होने और एड़ी की ऊंची चप्पल पहनने से यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। जब रक्त शिराओं की कार्यप्रणाली कमजोर हो जाती है तो ब्लड पैरों में जमा होने लगता है। यह सीवीआई की स्थिति होती है। सूजन, दर्द और त्वचा पर काले धब्बे बनने लगते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर ये धब्बे घाव और एक्जिमा का रूप ले सकते हैं।

इन आदतों को अपनाएं, बीमारी से बचें
डॉ. अजय के मुताबिक, लगातार एक घंटे से अधिक खड़े या बैठे न रहें और हर घंटे पांच मिनट पैरों को आराम दें या उन्हें ऊंचा रखें। नियमित टहलना, हल्का व्यायाम और विशेष स्टॉकिंग का उपयोग लाभकारी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed