सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP District and Metropolitan Committee declared in Gorakhpur

भाजपा की जिला और महानगर कमेटी घोषित, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी घोषणा

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Feb 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP District and Metropolitan Committee declared in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की जिला और महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिला और महानगर अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। वरिष्ठ नेताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

Trending Videos


भाजपा जिला कार्यकारिणी
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने प्रदेश नेतृत्व से परामर्श के बाद जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें राजेश निषाद, चंद्रबाला श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ला, हरिकेशराम त्रिपाठी, संजय सिंह, छोटेलाल मौर्या, जगदीश चौरसिया, तथा शेषमणि त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, सबल सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ला को जिला महामंत्री बनाया गया है। समरजीत पासवान, डॉ. सदानंद शर्मा, नरेंद्र सिंह, स्वतंत्र सिंह, रामानंद यादव, मंजू सिंह, ओमप्रकाश धर दुबे, राम उजागिर शुक्ला को जिला मंत्री बनाया गया है। जबकि शुत्रुधभन कसौधन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके मनोनयन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ला, सांसद शिवप्रताप शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, सांसद रविकिशन, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक फतेहबहादुर सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडे, महेंद्र पाल सिंह, संगीता यादव, विमलेश पासवान, लल्लन त्रिपाठी, रामजियावन मौर्य, राधेश्याम सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, रमाकांत निषाद, विभ्राटचंद कौशिक, भिखारी प्रजापति, विजयशंकर यादव, वक्शीश अहम वारसी, जयप्रकाश निषाद, प्रदीप शुक्ला, संतराज यादव, हरिश्चंद्र पांडे, मारकण्डेय राय सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

विज्ञापन

भाजपा महानगर कमेटी

प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने महानगर की कमेटी की घोषणा की है। इसमें दयानंद शर्मा, शशिकांत सिंह, वीरेंद्र नाथ पांडे, रामकरन निषाद, रमेश प्रताप गुप्ता, जीतेंद्र चौधरी जीतु, बृजेश मणि मिश्र, पद्मा गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, व इंद्रमणि उपाध्याय को महामंत्री बनाया गया है। रणविजय शाही, मनोज अग्रहरि, अनुपमा पांडे, रंजुला रावत, अवधेश अग्रहरि, दिनेश जायसवाल, रणविजय सिंह, मुन्ना और गौरव कुमार तिवारी को मंत्री बनाया गया है। दयाकृष्ण गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चंदन आर्या को मीडिया प्रभारी तथा अशोक गुप्ता को कार्यालय प्रभारी घोषित किया गया है।

पदाधिकारियों की घोषणा पर सांसद रविकिशन, शिवप्रताप शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ला, कामेश्वर सिंह, विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पदंत जैन, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. सत्येद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र पाल सहित पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed