सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster case on six accused of gang Molested in gorakhpur

Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपियों पर गैंगस्टर का केस, पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Dec 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

गैंग का सरगना पिपराइच क्षेत्र के रामवापुर निवासी राज निषाद पर दो नाबालिगों से गैंगरेप, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। गैंग के सदस्य क्षेत्र के मठिया निवासी गंगू उर्फ लखन सैनी, देवी लाल सैनी, मुकेश सिंह, कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के गौनर टोला रजही, शास्त्रीनगर निवासी रोहित निषाद और पिपराइच क्षेत्र के चनगही गांव निवासी रणधीर उर्फ अजय पर एक-एक गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है।

Gangster case on six accused of gang Molested in gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बनाए गए छह बदमाशों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है। गिरोह का सरगना राज निषाद है।



 जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र में 21 अगस्त 2020 को खेत जा रही 13 वर्षीय छात्रा को अगवा कर बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शोहदों ने पिपराइच क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर 10 नवंबर 2021 व 28 नवंबर 2021 को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पिपराइच पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गैंग का सरगना पिपराइच क्षेत्र के रामवापुर निवासी राज निषाद पर दो नाबालिगों से गैंगरेप, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। गैंग के सदस्य क्षेत्र के मठिया निवासी गंगू उर्फ लखन सैनी, देवी लाल सैनी, मुकेश सिंह, कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के गौनर टोला रजही, शास्त्रीनगर निवासी रोहित निषाद और पिपराइच क्षेत्र के चनगही गांव निवासी रणधीर उर्फ अजय पर एक-एक गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है। इस गैंग के लोग नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते थे।

 

चोरी के दो आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज

गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने वाले दो बदमाशों पर बृहस्पतिवार को कैंपियरगंज पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
 
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल पुलिस के अनुसार इस वाहन चोर गैंग का सरगना कैंपियरगंज क्षेत्र का बसंतपुर निवासी शरीफ है। उस पर थाने में चोरी का तीन मुकदमा दर्ज है। गैंग का सदस्य क्षेत्र के बसंतपुर गांव के अड़रिया टोला निवासी शुभम कुमार मद्धेशिया है। उसपर भी थाने में तीन मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed