सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Physicists at Gorakhpur University have conducted this research.

Gorakhpur News: एसी-कंप्यूटर से निकलने वाली गर्मी से भी बन सकेगी ऊर्जा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Physicists at Gorakhpur University have conducted this research.
विज्ञापन
गोरखपुर। एसी-लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी को भी ऊर्जा में बदला जा सकता है। यदि किसी कक्ष का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक है तो भी थर्मोइलेक्ट्रिक पदार्थों से बेकार लगने वाली गर्मी को ऊर्जा में बदल सकते हैं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। यह जर्नल ‘एपीएल’ में प्रकाशित हुआ है।

इस शोध के निर्देशक डॉ. उदय भान सिंह, सह शोध निर्देशक डॉ. प्रशांत शाही व शोधार्थी मुकेश कुमार जायसवाल ने इस नए शोध में पाया है कि बेकार हो जाने वाले गर्म तत्वों को थर्मोइलेक्ट्रिक पदार्थों से ऊर्जा में तब्दील किया जा सकता है। डॉ. प्रशांत ने बताया कि इसरो समेत दुनिया के बड़े संस्थानों की ओर से विभिन्न प्रकार के मिशन में गर्मी को ऊर्जा में तब्दील किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस शोध में सेलेनियम के नियंत्रित प्रतिस्थापन से कक्ष का तापमान 27 डिग्री रहने पर भी थर्मोइलेक्ट्रिक पावर फैक्टर में सात गुना से अधिक वृद्धि प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed