सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road accident victims will now receive free medical treatment worth up to 1.50 lakh.

Gorakhpur News: सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को अब मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Road accident victims will now receive free medical treatment worth up to 1.50 lakh.
विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए अस्पताल में भर्ती एवं उपचार पीएम-राहत योजना के तहत सरकारी और संबद्ध निजी अस्पतालों में घायलों को त्वरित कैशलेस इलाज मिलेगा। योजना के अनुसार सड़क दुर्घटना पीड़ितों को सात दिनों तक या अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में करीब 25 प्रमुख निजी अस्पतालों के प्रबंधकों की हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. राजेश झा ने की। इस दौरान आरटीओ, एसपी ट्रैफिक, नोडल अधिकारी और तकनीकी टीम ने अस्पताल प्रतिनिधियों को योजना की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से जुड़े ऐसे अस्पताल, जहां मेडिसिन, आर्थोपेडिक और इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें पीएम-राहत योजना से जोड़ा गया है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू करेगा। इसके बाद टीएमएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से पुलिस सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि किसी भी घायल को बिना देरी उपचार दिया जाए और पोर्टल पर समय से पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जाएं। अधिकारियों ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed