सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The target is to install 23,000 solar plants, with 18.5,000 registered so far.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : ए कटेगरी में पहुंचा जिला, पहले सी में था

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The target is to install 23,000 solar plants, with 18.5,000 registered so far.
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने अब रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। यह योजना पहले जिले में सी कटेगरी में थी लेकिन अब ए में पहुंच गई है। वर्ष 2027 में मार्च तक जिले में 22,925 सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, वर्तमान में 18,533 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। 11 हजार से अधिक के घरों पर लग गया है। हर रोज 50 से अधिक सोलर प्लांट लग रहे हैं।


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाया जाता है। इसको लगाकर उपभोक्ता बिजली की बचत कर सकता है। सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से छूट दी जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार जबकि राज्य सरकार की ओर से 30 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। सरकार की ओर से मार्च 2027 तक 23 हजार सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 11 हजार सोलर पैनल लग गया है। 18.5 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसके अलावा हर रोज लोग पैनल लगवा रहे हैं। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी लगातार कराया जा रहा है। जिस रफ्तार से सोलर प्लांट लग रहे हैं उससे लगता है कि बहुत जल्द ही लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर प्लांट लगाने वाले सुनील कुमार पासवान ने बताया कि एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर पांच से छह यूनिट बिजली बनेगी, सरकार की ओर से तीन किलो वाट पर अनुदान दिया जा रहा है। तीन किलो वाट का सोलर पैनल लगाने पर हर महीने लगभग तीन हजार की बिजली की बचत होगी। उन्होंने बताया कि ठंडी के मौसम में थोड़ा कम बिजली पैदा हो सकती है, जबकि गर्मी में बिजली रहने पर बिजली अधिक पैदा होगी।
विज्ञापन
Trending Videos


इस संबंध में नेडा के एमसीओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार वेंडर सोलर पैनल लगा रहे हैं। लोग रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं। सरकार की ओर से जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हर रोज 50 से अधिक सोलर पैनल छतों पर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed