सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths drowned while making reels at Karathari Ghat of Rapti River in Gorakhpur, both died.

दुखद हादसा: राप्ती नदी के करतहरी घाट पर रील बनाना पड़ा भारी, दो युवकों की डूबकर मौत-घंटों बाद मिले शव

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार को सात युवक नदी में नहाने के दौरान मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। कुछ देर बाद पहले युवक शिवम कुमार (पुत्र संजीव कुमार), निवासी ग्राम जगदीशपुर गाही, थाना सहजनवा का शव बरामद हुआ।

Two youths drowned while making reels at Karathari Ghat of Rapti River in Gorakhpur, both died.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करतहरी के पास शनिवार को राप्ती नदी में रील बनाकर नहाना सात युवकों को भारी पड़ गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।



जानकारी के अनुसार सात युवक नदी में नहाने के दौरान मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया।

कुछ देर बाद पहले युवक शिवम कुमार (पुत्र संजीव कुमार), निवासी ग्राम जगदीशपुर गाही, थाना सहजनवा का शव बरामद हुआ। इसके बाद दूसरे युवक गोलू कुमार (पुत्र रामदीन, उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम जगदीशपुर गाही की तलाश के लिए पीएसी की 26वीं वाहिनी के गोताखोरों को भी लगाया गया। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद उसका भी शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की जानकारी पर सदर तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में नदी में तेज बहाव और गहराई को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-तालाबों में नहाते समय सावधानी बरतें और सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट या रील बनाने से बचें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed