सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6.18 lakh fraud in the name of getting a job, accused arrested

Ambala News: नौकरी लगवाने के नाम पर 6.18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
6.18 lakh fraud in the name of getting a job, accused arrested
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाइ की है। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी के मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक युवक से अलग-अलग किश्तों में कुल 6.18 लाख की धोखाधड़ी की थी।
Trending Videos

दुराना निवासी शिकायतकर्ता जगविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच आरोपी अर्जुन सिंह और उसके साथियों ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने उससे 6,18,000 ऐंठ लिए। लंबा समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और आरोपियों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया, तो पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईओडब्लयू के निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और जमीनी तफ्तीश के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी गई राशि बरामद की जाएगी और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed