{"_id":"6a1dea95b6ce96b9710d7a16","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-two-warehouses-of-the-jindal-petro-factory-in-mandore-burning-goods-worth-lakhs-and-billowing-smoke-in-the-sky-ambala-news-c-18-1-knl1006-919263-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडोर में जिंदल पेट्रो फैक्टरी के दो गोदामों में भीषण आग, लाखों का माल जला, आसमान में छाया धुएं का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडोर में जिंदल पेट्रो फैक्टरी के दो गोदामों में भीषण आग, लाखों का माल जला, आसमान में छाया धुएं का गुबार
विज्ञापन
मंडोर गांव की जिंदल फोम फैक्टरीमें लगी आग को रूककर देखते हुए राहगीर: सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- शॉर्ट सर्किट की आशंका, केमिकल व ऑयल के चलते तेजी से फैली आग में ढह गई लोहे की चादरें- अंबाला कैंट, सिटी, बराड़ा व नारायणगढ़ की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू
- फैक्टरी में काम करने वाले करीब 350 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले,ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने लिया घटनास्थल का जायजा
संवार न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड स्थित मंडोर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जिंदल पेट्रो फोम फैक्टरी के दो बड़े गोदामों में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 9:45 बजे लगी यह आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें कई फुट ऊपर तक उठती दिखाई दीं और पूरे इलाके के आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। गनीमत रही कि आग फैलते ही फैक्टरी के भीतर और गोदामों में काम कर रहे करीब 350 कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया व कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट हो गया था।
अंबाला सिटी से 4, अंबाला कैंट से 3, नारायणगढ़ से 2 और बराड़ा से 1 गाड़ी ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक गोदामों में रखा लाखों रुपये का कच्चा व तैयार माल जलकर खाक हो चुका था। फैक्टरी मालिक राजेश जिंदल द्वारा हुए नुकसान का अभी सही आंकड़ा नहीं बताया गया।
विज्ञापन
केमिकल के ड्रमों ने पकड़ी आग, बुझाने का मौका तक नहीं मिला
गोदामों में भारी मात्रा में फोम व पॉलीईथर पॉलीऑल सहित अन्य केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। जिस कारण आग ने चंद ही मिनटों में विकराल रूप घारण कर लिया। दमकल अधिकारियों के अनुसार, यह केमिकल ज्वलनशील तो नहीं होता है लेकिन अगर आग लग जाए तो इसे बुझाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण आग आगे से आगे तक फैलती चली गई। आग की तपिश के कारण दोनों गोदामों के ऊंचे ढांचे बुरी तरह टूट गए और छत पर लगी लोहे की चादरें भी सिकुड़कर धराशायी हो गईं। बता दें कि इस फैक्टरी में यूपी, बिहार, हरियाणा व पंचाब के करीब करीब 350 श्रमिक काम करते हैं।
ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज तुरंत विधानसभा क्षेत्र के गांव मंडोर पहुंचे और प्रभावित फैक्टरी का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कार्य और मलबे को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए। अनिल विज ने पीड़ित फैक्टरी मालिक से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दमकल विभाग की गाड़ी देरी से पहुंंचने पर फैली आग
स्थानीय लोगों का कहना था कि आग लगने के करीब 15 मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। इस कारण आग आगे से आगे फैलती चली गई। आग इतनी विकराल थी कि कई-कई किलोमीटर तक धुंए के गुबार दिखाई दे रहे थे। ऐसे में लोगों में रोष था कि समय रहते गाड़ियां पहुंचनी चाहिए।
फायर एनओसी की होगी जांच
करीब 10 गाड़ियों से मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया गया था। उनकी तरफ से जांच की जा रही है कि आखिर आग लगने के कारण क्या थे और कितना नुकसान हुआ है। इसके साथ ही फैक्टरी में फायर एनओसी को भी जांचा जाएगा। पुलिस भी इस मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है।
रविंद्र पराशर, मुख्य फायर अधिकारी अंबाला सिटी

Trending Videos

मंडोर गांव की जिंदल फोम फैक्टरीमें लगी आग को रूककर देखते हुए राहगीर: सोशल मीडिया- फोटो : Archive