सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sewer line in Dabur Colony stalled for three years; residents stage a protest.

Bhiwani News: डाबर कॉलोनी में तीन साल से ठप है सीवर लाइन, क्षेत्रवासियों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sewer line in Dabur Colony stalled for three years; residents stage a protest.
डाबर कॉलोनी में मांगों को लेकर धरने पर बैठ नारेबाजी करते पार्षद सुभाष व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। डाबर कॉलोनी में पिछले तीन साल से ठप पड़ी सीवर लाइन की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्र के लोगों का सब्र टूट गया। वार्ड पार्षद सुभाष तंवर की अगुवाई में गली नंबर 27 में लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान होने तक उनका धरना जारी रहेगा।

वार्ड पार्षद सुभाष तंवर और ठाकुर रणधीर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासी धरने पर बैठ गए। लोगों ने बताया कि गली नंबर 27 और आसपास की सभी गलियों से दूषित पानी की निकासी के लिए बिछाई गई सीवर लाइन लंबे समय से ठप पड़ी है। इसके कारण घरों से निकलने वाला पानी आगे जाने के बजाय गलियों में ही जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि सीवर के मेनहोल की आज तक सफाई नहीं करवाई गई है। मेनहोल ऊपर तक सिल्ट से भरे हुए हैं। जिससे सड़कों और गलियों में दूषित पानी फैल जाता है। कई स्थानों पर आधा फीट तो कहीं एक फीट तक जलभराव हो जाता है। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए रास्ता बदलने पर मजबूर हैं। कॉलोनी की गलियों में जलभराव होने से लोगों को आसपास के खेतों के रास्ते आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती है तथा कच्चे रास्तों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जिला प्रशासन को शिकायत दी गई लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। वार्ड पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि पिछले तीन साल से क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।
उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर क्षेत्रवासी सोमवार सुबह से धरने पर बैठे हैं। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर मातादीन, अशोक, संदीप, सुमेर, कृष्ण सिंह, मनोज, दीपू, रमेश देवी, रोशनी सहित कॉलोनी के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed