{"_id":"6a2c21d9f771e194980ac71b","slug":"the-main-examination-for-hcs-and-other-102-posts-will-be-held-for-three-days-from-june-27-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1043686-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एचसीएस व अन्य 102 पदों के लिए 27 जून से 3 दिन तक होगी मुख्य परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एचसीएस व अन्य 102 पदों के लिए 27 जून से 3 दिन तक होगी मुख्य परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल, 3 दिन में 6 पेपर होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित संबंधित 102 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 27 जून से तीन दिन तक होगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा सुबह और दोपहर दो सत्रों में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 22 जून से अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड कर सकेंगे।
आयोग के शेड्यूल के अनुसार 27 जून को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हिंदी (निबंध सहित) की परीक्षा होगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अंग्रेजी (निबंध सहित) की परीक्षा होगी। 28 जून को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-1 की परीक्षा का आयोजन होगा। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। 29 जून को सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-3 और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को जानकारी दी कि प्रवेश-पत्र ए-4 साइज के कागज पर ही लेकर साथ पहुंचें। ताकि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की पहचान और सत्यापन में कोई परेशानी न हो। इसी तरह से दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी सहायक पाने के लिए 22 जून से 26 जून की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यूपीएससी की तर्ज पर आयोजित होगी मुख्य परीक्षा
एचसीएस व अन्य पदों के लिए मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर होगी। मुख्य परीक्षा में किए बदलावों की बात करें तो चार के बजाय 600 अंकों के छह पेपर होंगे। इनमें से 4 पेपर सामान्य अध्ययन के होंगे। जो शेष 2 पेपर होंगे वह हिंदी निबंध और अंग्रेजी शामिल हैं। हिंदी और अंग्रेजी के लिए 100-100 अंक होंगे। सामान्य अध्ययन के प्रथम से चतुर्थ तक 400 अंक होंगे। जो वैकल्पिक विषय थे उन्हें हटा दिया गया है। अब सामान्य अध्ययन और भाषा के ही पेपर होंगे। 75 अंकों का प्रस्तावित साक्षात्कार अगस्त या सितंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आयोजित होगी मुख्य परीक्षा :
पद नाम : कुल पद
1. एचसीएस : 24
2. उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) : 8
3. उत्पाद व कराधान अधिकारी (ईटीओ) : 27
4. जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) : 2
5. असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी (एआरसीएस) : 3
6. जिला खाद्य व आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) : 1
7. सहायक उत्पाद व कराधान अधिकारी (एईटीओ) : 22
8. ट्रैफिक मैनेजर (टीएम) : 7
9. ए श्रेणी के तहसीलदार : 3
10. ए श्रेणी के नायब तहसीलदार : 5