{"_id":"57990e634f1c1b1a4f21e301","slug":"teachers-association-meets-chief-secretry-half-period-to-headmasters-of-dd-power-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी पावर वाले मुख्याध्यापकों को मिलेंगे आधे पीरियड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडी पावर वाले मुख्याध्यापकों को मिलेंगे आधे पीरियड
fatehabad
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं स्कूल शिक्षा हरियाणा पीके दास से बातचीत करते अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिन स्कूलों के मुख्याध्यापकों के पास डीडी पावर हैं, उनको आधे पीरियड मिलेंगे। यह आश्वासन शिक्षा विभाग के सचिव से मिलने पहुंचे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्यों को मिला। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ हरियाणा का शिष्टमंडल मंडल राज्य प्रधान वजीर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार व शिक्षक संबंधित मांगों को लेकर पीके दास अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं स्कूल शिक्षा हरियाणा चंडीगढ़ से मिला। शिष्टमंडल में राज्य महासचिव सीएन भारती, उपमहासचिव राजेंद्र बाटु, उपप्रधान धर्मेंद्र ढांडा, कोषाध्यक्ष महताब सिंह मलिक, बलबीर सिंह, जगरोशन, महिपाल चमरोड़ी, सतनारायण यादव, सुरेंद्र सैणी आदि नेता शामिल रहे।
महासचिव सीएन भारती ने फोन पर जानकारी दी कि संघ ने शिक्षा सुधार और शिक्षा विभाग में नीतिगत मुद्दों बारे शिक्षा विभाग के सचिव पीके दास के सामने विस्तार से सुझाव रखे। भारती ने पीके दास से हुई बातचीत पर बताया कि एमआईएस ट्रांसफर प्रक्रिया जारी है और पॉलिसी पर 29 जुलाई को कोर्ट में शिक्षा विभाग अपना पक्ष रखेगा तथा कोर्ट का जैसा भी निर्णय होगा विभाग वैसा ही निर्णय लेगा। जो पीजीटी/ लेक्चरर ट्रांसफर से बाहर रह गए हैं, उन्हें भी अगले माह मौका दिया जाएगा।
भारती ने बताया कि जिन मिडिल स्कूलों में मुख्य अध्यापकों को डीडी पावर है उनके पीरियड आधे करने पर सहमति बनी। जिन ईएसएचएम को रिवर्ट किया गया है उनमें पात्र अध्यापकों को पुन: ईएसएचएम के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos