सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths injured in road accident while returning from funeral

Fatehabad News: अंतिम संस्कार से लौट रहे दो जवान सड़क हादसे में घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in road accident while returning from funeral
भूना में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद रोड पर डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के समीप सोमवार देर रात ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया वहीं कार सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा निवासी संतलाल तथा गांव पीलीमंदोरी निवासी अजय कुमार स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव डूल्ट से फतेहाबाद लौट रहे थे। दोनों होमगार्ड जवान टोहाना क्षेत्र में बस हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड बलविंदर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उनकी कार भूना शहर से निकलकर डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के पास पहुंची तो सामने से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक संजय कुमार पूनिया ने तुरंत लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों जवानों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल जवानों को चोटें आई हैं हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में जिस पक्ष की लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed