{"_id":"6a2b085d590c1d160b0d69ea","slug":"brick-found-tied-to-womans-severed-leg-with-a-rope-hisar-news-c-21-hsr1005-889042-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला के कटे हुए पैर से रस्सी के सहारे बंधी मिली ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला के कटे हुए पैर से रस्सी के सहारे बंधी मिली ईंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। गांव आर्य नगर में गंदे नाले में मिले महिला के कटे हुए पैर के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पैर के साथ रस्सी से एक ईंट बंधी हुई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अवशेष को नाले में ही दबाए रखने और लोगों की नजरों से दूर रखने के उद्देश्य से ईंट बांधी गई होगी।
पुलिस ने जब पैर को कब्जे में लिया तो रस्सी नहीं खुल सकी। आखिरकार रस्सी को काटना पड़ा। वहीं, वीरवार को भी अवशेष की शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटे पूरे होने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार उसका निपटान करेगी।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार दोपहर बाद नाले के पास से तेज दुर्गंध आ रही थी। मौके पर जाकर देखा तो नाले में एक कटा हुआ पैर पड़ा मिला। पैर में सलवार का टुकड़ा भी फंसा हुआ था, जिससे उसके किसी महिला का होने की संभावना जताई जा रही है। पैर का अधिकांश मांस गायब था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की और करीब एक घंटे बाद अवशेष को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गए। पंचायत सदस्य धर्मपाल के अनुसार पैर के साथ रस्सी से एक ईंट भी बंधी हुई थी, जिससे मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।