{"_id":"6a15e348833324a43807ed84","slug":"encroachment-removed-from-guranas-patwar-office-land-police-force-deployed-hisar-news-c-21-hsr1020-878478-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गुराना के पटवारखाने की जमीन से हटाया कब्जा, पुलिस बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गुराना के पटवारखाने की जमीन से हटाया कब्जा, पुलिस बल रहा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 26 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
गांव गुराना में अवैध कब्जा हटाती प्रशासन की जेसीबी। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौंद। प्रशासन ने मंगलवार को गांव गुराना में पटवारखाने की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई की। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार की निगरानी में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशासन के अनुसार गांव के छह लोगों ने दीवार निर्माण और गोबर के उपले बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। ग्राम पंचायत की ओर से पहले सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की निगरानी और सरपंच रामअवतार शर्मा की मौजूदगी में पूरी की गई। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
तीन एकड़ में काटी अवैध कॉलोनी में उखाड़ीं सड़कें
डीटीपी विभाग ने मंगलवार को हांसी-जींद रोड स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी की मदद से इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कों को उखाड़ा। विभाग के अनुसार बिना अनुमति करीब तीन एकड़ क्षेत्र में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सतीश कुमार की निगरानी में की गई। मौके पर डीटीपी दिनेश सिंह, जेई सचिन, जेई हरिमोहन और प्रवर्तन शाखा की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि बिना विभागीय अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता और प्रशासनिक मंजूरी की जांच करने की अपील की गई।

Trending Videos