सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Modakheda sub-health center and Mangali BPHU building ready, will be handed over to the health department in a week

Hisar News: मोडाखेड़ा सब हेल्थ सेंटर और मंगाली बीपीएचयू भवन तैयार, एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग को होंगे हैंडओवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Modakheda sub-health center and Mangali BPHU building ready, will be handed over to the health department in a week
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद की ओर से गांव मोडाखेड़ा में सब हेल्थ सेंटर और मंगाली में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। दोनों भवनों को एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।

इसके अलावा सीसवाल में बीपीएचयू का सिविल कार्य भी पूरा हो चुका है। यहां केवल बिजली संबंधी कार्य शेष है। उधर उकलाना के सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य जारी है जबकि आर्य नगर में प्रस्तावित बीपीएचयू का नक्शा मंजूर होने के बाद जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कई गांवों में पुराने सब हेल्थ सेंटर भवन जर्जर हो चुके थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने नए भवनों के निर्माण का निर्णय लिया, जिसका कार्य जिला परिषद के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

55 से 70 लाख रुपये तक आएगी लागत
जिला परिषद के अनुसार, प्रत्येक भवन के निर्माण पर करीब 55 से 70 लाख रुपये तक खर्च आएगा। सब हेल्थ सेंटर का परिसर लगभग 0.17 एकड़ में विकसित किया जा रहा है जिसमें छह कमरे और दो शौचालय बनाए गए हैं। वहीं बीपीएचयू भवन का क्षेत्रफल 2493.5 वर्ग फीट है।
इन गांवों के भवन किए जा चुके हैं हैंडओवर
जिला परिषद मय्यड़, जाखोद खेड़ा और असरावां के नए सब हेल्थ सेंटर भवन पहले ही स्वास्थ्य विभाग को सौंप चुकी है। इन भवनों के शुरू होने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
बीपीएचयू में मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
बीपीएचयू में स्टाफ रूम, डॉक्टर रूम, टेस्टिंग लैब, क्लीनिकल पैथ लैब, स्टोर रूम और बोर्ड रूम की सुविधा होगी। यहां फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी और संचारी व गैर-संचारी रोगों की जांच की सुविधा भी मिलेगी। जिन जांचों की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं होगी उनके सैंपल लेकर जिला स्तरीय लैब भेजे जाएंगे। मरीजों को ऑनलाइन रिपोर्ट मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उन्हें निजी लैब या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सब हेल्थ सेंटरों में सीएचओ कार्यालय, एमपीएचडब्ल्यू कार्यालय और लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
-----------------
मय्यड़, जाखोद खेड़ा व असरावां सब हेल्थ सेंटर की बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दी गई है। मोडाखेड़ा सब हेल्थ सेंटर व मंगाली बीपीएचयू का काम पूरा हो गया है। एक सप्ताह में इन्हें भी हैंडओवर कर दिया जाएगा। - संदीप, एक्सईएन, जिला परिषद हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed