सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Municipal Corporation sealed three commercial buildings for violating rules.

Hisar News: नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने तीन व्यावसायिक भवन किए सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation sealed three commercial buildings for violating rules.
अवैध निर्माण को सील करते नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
हिसार। स्वीकृत नक्शों और भवन मानकों के उल्लंघन पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए शहर के तीन व्यावसायिक भवन सील कर दिए। यह कार्रवाई निगम आयुक्त नीरज के निर्देश पर की गई।

नगर निगम के एक्सईएन जयवीर डूडी ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक तथा जिंदल हॉस्पिटल रोड स्थित दो व्यावसायिक भवनों को सील किया गया है। जांच में पाया गया कि इन भवनों का निर्माण स्वीकृत नक्शों के अनुरूप नहीं किया गया था और निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान जेई संदीप काजल, जेई अजय शिहाग, जेई विकास पूनिया, जेई नवीन, जितेंद्र तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed