सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's Dhapa Tai becomes Idol for the state: Chief Minister

झज्जर की धापा ताई बनीं प्रदेश के लिए आइडल : मुख्यमंत्री

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's Dhapa Tai becomes Idol for the state: Chief Minister
धापा ताई बनी कलाकारों से बात करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर जिले की धापा ताई पूरे प्रदेश के लिए आइडल बन गई हैं। अब वह प्रदेश भर में धारा ताई के रूप में अनुकरणीय बनते हुए लैंगिक असमानता को दूर करने में उल्लेखनीय योगदान देंगी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। मुख्यमंत्री सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झज्जर जिले की धापा ताई बनी गांव गोच्छी की सुदेश देवी सहित अन्य धापा ताई से सीधा संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने झज्जर जिला प्रशासन के कम लिंगानुपात वाले गांवों में धापा ताई के रूप में लोगों को जागरूक करने के कदम की सराहना करते हुए धापा ताई को प्रदेश स्तर पर एक सार्थक मुहिम के रूप में कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया। झज्जर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में हुआ। उपायुक्त जितेंद्र कुमार भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहे। झज्जर में दीप प्रज्वलन के साथ उपायुक्त ने विधिवत रूप से समारोह का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धापा ताई निभाएंगी प्रभावी रूप से जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झज्जर जिले की धापा ताई से रूबरू होते हुए सोच बदलते हुए जमाना बदलने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि धापा ताई गांवों में लोगों की विचारधारा को बदलने का काम कर रही हैं और घटते लिंगानुपात में सुधार का सशक्त माध्यम बनने जा रही हैं। झज्जर से सीधा संवाद कार्यक्रम में धापा ताई गोच्छी निवासी सुदेश व गांव माजरी निवासी कर्मवती सहित अन्य धापा ताई ने मुख्यमंत्री के समक्ष लैंगिक असमानता को दूर करते हुए लोगों की मनोवृत्ति को बदलने में उठाए गए हर कदम में सहयोगी बनने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
Trending Videos

इच्छाशक्ति प्रबल बना सामाजिक मानसिकता में लाना होगा बदलाव
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और समारोह में उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव करने वाले लोगों की सोच को बदलते हुए सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। इसी सोच को बदलने के लिए झज्जर जिला प्रशासन ने धापा ताई प्रोजेक्ट को क्रियान्वित किया है। जिले के कम लिंगानुपात वाले गांवों में निरंतर धापा ताई जन जागरूकता मुहिम में अलख जगा रही हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने झज्जर जिले की प्रतिभावान महिलाओं व बेटियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदार बनने पर बधाई दी। उपायुक्त ने वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, गांव कासनी की तमन्ना, झज्जर शहर की बेटी वर्षा, गांव कबलाना की सोनी व नीशू, गांव तलाव की पीना सहित बालिका दिवस पर आयोजित स्पर्धा में विजेता रहीं पायल पुत्री अजय, पायल पुत्री सूरजभान, तन्नू व अंजलि को भी प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed