{"_id":"6a2c1ae25a0adc699b0d3bf4","slug":"people-were-enraged-when-six-houses-were-demolished-by-a-bulldozer-they-stood-their-ground-in-front-of-the-machine-while-hurling-bricks-but-the-police-drove-them-back-forcing-the-operation-to-be-halted-midway-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124524-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलडोजर से तोड़े छह मकान तो भड़के लोग, ईंटें फेंकते हुए मशीन के आगे डटे, पुलिस ने खदेड़ा, बीच में रोकनी पड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलडोजर से तोड़े छह मकान तो भड़के लोग, ईंटें फेंकते हुए मशीन के आगे डटे, पुलिस ने खदेड़ा, बीच में रोकनी पड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-65: नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान जेसीबी के आगे अड़कर विरोध स्वरूप ईंट उठाकर फेंकती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम को शुक्रवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने मशीन के आगे खड़े होकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की।
कुछ महिलाओं ने ईंटें उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया लेकिन बढ़ते विरोध के चलते नगर परिषद को करीब दो घंटे बाद कार्रवाई बीच में ही रोककर वापस लौटना पड़ा।
ढेहा बस्ती पहुंची थी टीम
नगर परिषद की टीम शुक्रवार दोपहर बाद भारी पुलिस बल के साथ ढेहा बस्ती में पहुंची थी। यहां सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बने छह अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जैसे ही तोड़फोड़ शुरू हुई तो बड़ी संख्या में महिलाएं व स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वेस्ट जुआं ड्रेन किनारे सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे हैं। इनको लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। समाधान शिविरों में भी यह मुद्दा उठाया गया था। इससे पहले भी नगर परिषद कई बार यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है लेकिन कुछ समय बाद दोबारा अवैध निर्माण खड़े कर दिए जाते हैं। जिन अवैध निर्माणों को शुक्रवार को नहीं हटाया जा सका, उनके मालिकों को सोमवार तक स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि निर्धारित समय तक अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो नगर परिषद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दोबारा अभियान चलाकर शेष निर्माणों को ध्वस्त करेगी।
- जोगेंद्र सिंधु, एमई, नगर परिषद
बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कॉलोनीवासियों का रोष, प्लॉट देने की मांग
बहादुरगढ़। पावर हाउस के नजदीक स्थित ढेहा बस्ती में प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में कॉलोनीवासियों ने रोष जताया है। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला कमेटी सदस्य सतीश कुमार ने कहा कि कार्रवाई के चलते कई परिवारों के आशियाने फिर से उजड़ गए हैं।
बस्तीवासियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन बार-बार घर तोड़े जाने से उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।कॉलोनीवासियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें स्थायी रूप से प्लॉट आवंटित किए जाएं ताकि बार-बार बेघर होने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के पास केवल छोटे कमरे थे, जिन्हें भी तोड़ दिया गया।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जल्द ही एसडीएम बहादुरगढ़ और डीसी झज्जर से मिलकर अपनी बात रखेंगे। विरोध जताने वालों में धर्म सिंह, संदीप, प्रेम, बलबीर सिंह, आकांक्षु, सलमी, लखन, धोली, बाबूलाल, रोकी, ओमा, सुमन, सीमा, सुखिया, शीला, आशा, राजेश और महेंद्रू खन्ना सहित अनेक कॉलोनीवासी शामिल रहे।