सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A fake death certificate was obtained and the insurance claim amount of Rs 6.88 lakh was embezzled.

Jind News: व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर हड़प ली 6.88 लाख बीमा क्लेम राशि

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A fake death certificate was obtained and the insurance claim amount of Rs 6.88 lakh was embezzled.
फोटो 15जेएनडी18-नगर परिषद जींद द्वारा बनवाया गया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद से छह माह पहले मृत व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा राशि के 6.88 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों ने पहले व्यक्ति को जीवित दिखाते हुए उसे एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन दिखाया और बाद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीमा क्लेम प्राप्त कर लिया।

राजस्थान के भादरा क्षेत्र के गांव नहराना निवासी रोहताश अपने परिवार के साथ हिसार के न्यू ऋषि नगर में रह रहा था। उसकी मृत्यु 31 अक्टूबर 2024 को हो चुकी थी जिसका रिकॉर्ड स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 14 अप्रैल 2025 को रोहताश को जींद के एक निजी अस्पताल में भर्ती दिखाकर नगर परिषद जींद से उसके नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। इसके आधार पर बजाज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम राशि के 6 लाख 88 हजार 434 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

इस मामले में गोगा मेड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी श्याम सुंदर (बीमा कर्मचारी) का आरोप है कि मृतक की पत्नी शारदा ने बीमा राशि के पैसे हड़पने के लिए यह पूरा षड्यंत्र रचा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोहताश लगभग 20 वर्षों से हरियाणा में रह रहा था और मामला इस थाना क्षेत्र का नहीं बनता। शिकायत बीमा कंपनी को जींद पुलिस के पास दर्ज करानी चाहिए क्योंकि मृत्यु प्रमाण पत्र वहीं से जारी हुआ है। -प्रवीण श्योराण, प्रभारी, पुलिस थाना गोगा मेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article