सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cultural performances captivate the audience

Jind News: महिला विंग की सदस्याओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cultural performances captivate the audience
01जेएनडी05: सदस्यों को सम्मानित करते हुए संस्था सदस्य। स्रोत संस्था। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
नरवाना। भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना की ओर से परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सहभागिता संयोजक संतोष जैन के नेतृत्व में महिला विंग की सदस्याओं ने लड़की का कुआं पूजन, वंदे मातरम सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। रोचक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। दीपिका अरोड़ा के प्रेरणादायी संबोधन को भी खूब सराहा गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप मोर ने किया। शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग ने बताया कि परिषद सेवा, संस्कार और संगठन के मूल्यों को समाज में सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्रीय संयोजक सेवा गतिविधि सुरेश मित्तल एवं जिला सह-समन्वयक सुमित शर्मा ने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रांतीय संयोजक संस्कार संजय चौधरी ने परिषद की गतिविधियों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया। इस अवसर पर परिषद द्वारा शुरू किए गए केशव रत्न अवॉर्ड से सतीश सेतिया, डॉ. महेंद्र जांगड़ा, संतोष जैन, सुनील छाबड़ा और शैलेंद्र मोहन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed