सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heat wave increases, mercury may cross 43 degrees by June 10

Jind News: गर्मी की मार बढ़ी, 10 जून तक पारा हो सकता 43 डिग्री पार

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jun 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Heat wave increases, mercury may cross 43 degrees by June 10
05जेएनडी03-शनिवार को तेज गर्मी के चलते सुनसान दिखाई दे रहा रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। जिले में शनिवार की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बावजूद बादलों के कारण गर्मी से विशेष राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन यह राहत अधिक समय तक नहीं टिकेगी। सोमवार से मौसम फिर साफ होने लगेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार दिनों के दौरान जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवा लोगों की परेशानियां बढ़ाएंगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
बॉक्स
बिजली की खपत में हो रहा इजाफा
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी इजाफा हो रहा है। लगातार एसी, कूलर और पंखों के उपयोग के कारण बिजली खपत बढ़ रही है। ऐसे में अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग पहले से ही गर्मी और बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
बॉक्स
बिजली खपत पर एक नजर
तारीख-खपत
एक जून-72.65 लाख यूनिट
दो जून-79.11 लाख यूनिट
तीन जून-82.91 लाख यूनिट
चार जून-81.69 लाख यूनिट
पांच जून-70.72 लाख यूनिट
वर्जन
रविवार को बादलवाई और बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ दिनों में गर्मी फिर प्रचंड रूप दिखा सकती है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में लू और बढ़ते तापमान के लिए तैयार रहने की जरूरत होगी।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed